फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bride jewellery stolen during wedding ceremony in bareilly

Bareilly: बरातघर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के गहने चोरी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Thu, 07 Dec 2023 08:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 08:27 PM IST
सार

फरीदपुर में एक बरातघर से दुल्हन के जेवर चोरी हो गए। दुल्हन के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bride jewellery stolen during wedding ceremony in bareilly
बरातघर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर के मोहल्ला महादेव निवासी व्यापारी नेता डव्लू भारद्वाज के बेटे की शादी में बरात घर से दुल्हन के गहने चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दुल्हन के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन


एटा जनपद के धुमरी थाना जैथरा निवासी प्रशांत भारद्वाज ने अपनी बहन की शादी फरीदपुर के व्यापारी नेता डब्लू भारद्वाज के बेटे के साथ की। बुधवार की रात सत्संग भवन बारात घर में शादी समारोह चल रहा था। बरातघर के कमरे में बक्सा रखा हुआ था, जिसमें दुल्हन के सारे गहने रखे हुए थे।
विज्ञापन

चोर ने कमरे में रखे बक्से का ताला खोलकर उसमें रखे दुल्हन के लगभग 50 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए। बक्से में दो जोड़ी सोने के झाले, सोने की नथ, सोने की सात अंगूठी, एक चेन सोने की, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक सोने की मटर माला, दो जोड़ी चांदी की पायल व 5 हजार रुपये नगद रखे हुए थे।

सूचना पर रात में ही पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दो पक्षों से पूछताछ की। बृहस्पतिवार दोपहर दुल्हन के भाई प्रशांत भारद्वाज ने फरीदपुर थाने में घटना की तहरीर दी, जिसके बाद फरीदपुर सीओ गौरव सिंह व इंस्पेक्टर रामसेवक ने फिर घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि दुल्हन के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed