फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride groom harsh firing with rifles during wedding ceremony in Budaun

शादी में हर्ष फायरिंग: दूल्हे ने रायफल से 36 सेकेंड में दागे चार फायर, दुल्हन ने भी दबाया ट्रिगर; वीडियो वायरल

Tue, 09 May 2023 01:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 May 2023 01:40 PM IST
सार

बदायूं जिले में शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने रायफल से फायरिंग की। हर्ष फायरिंग का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
bride groom harsh firing with rifles during wedding ceremony in Budaun
दूल्हा दुल्हन ने की हर्ष फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। बदायूं जिले में शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने रायफल से फायरिंग की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें स्टेज पर दूल्हा दुल्हन खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक शख्स दूल्हे को रायफल थमा देता है। दूल्हा रायफल से फायरिंग करता है। दुल्हन भी ट्रिगर दबाती है। दोनों 36 सेकेंड में चार फायर करते हैं। यह वीडियो कहां का है और कब का है, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर अपलोड किया गया यह वीडियो 

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि जयमाल के बाद स्टेज पर दूल्हा रायफल से फायर कर रहा है। वो दुल्हन से भी फायर करवा रहा है। कुछ लोग उसको फायरिंग करने से मना कर रहे हैं, लेकिन दूल्हा पर शादी की खुशी इस कदर सवार थी कि वह किसी के मना करने पर नहीं माना। अरविंद राजपूत नाम से बनी फेसबुक आइडी पर यह वीडियो अपलोड किया गया है।

बता दें कि चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी हथियार जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद लोग हथियार लेकर शादी समारोह में पहुंचे हैं। इससे व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इस मामले में एसपी सिटी एके श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, वायरल वीडियो की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed