फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bricks and stones pelted between two parties over a minor issue, old man dies

Bareilly News: मामूली बात पर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, बुजुर्ग की मौत

Thu, 11 Jul 2024 07:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones pelted between two parties over a minor issue, old man dies
बहेड़ी। मृतक भूपराम का फाइल फोटो
बहेड़ी (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा बहादुरपुर में मंदिर में सीसी कैमरे लगाने की मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। सीने में ईंट लगने और सदमे से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट लिखकर धरपकड़ शुरू की है। गांव में एहतियात के तौर पर पिकेट तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव के प्राचीन शिव मंदिर में पुजारी गुरुचरन दास पूजा-पाठ कराते थे। मंदिर में गांव के ही 70 वर्षीय भूपराम भी पूजा करने जाते थे। बाबा से पुजारी का गहरा लगाव था। कुछ समय पहले पुजारी मंदिर छोड़कर चले गए तो कुछ लोगों को लगा कि मंदिर से होने वाली आय भूपराम के पास है। इस दौरान गांव निवासी प्रीतमराम के बेटे कपिल ने मंदिर में सीसी कैमरे लगवाए। इसके लिए कपिल ने भूपराम से रुपये की मांग की जिस पर उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि बुधवार सुबह कपिल भूपराम के घर के सामने से गालियां देता हुआ निकला। इस पर उन्होंने ऐतराज जताया। बताते हैं कि इसी बात पर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


----
एसपी दक्षिणी ने किया मुआयना, आरोपियों की धरपकड़ शुरू

भूपराम के बेटे गौरीशंकर व सर्वेश एवं दूसरे पक्ष के प्रीतमराम अपने बेटे अनिल व कपिल के साथ आमने-सामने आ गए। झगड़ा ज्यादा बढ़ा तो एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। एक ईंट बुजुर्ग भूपराम (70) के सीने में लगी जिससे वे चिल्लाते हुए गिर पड़े। गंभीर हालत में परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेजा पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर एसपी दक्षिणी मानुष पारीक व सीओ अरुण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम में सीने पर मामूली चोट लगी। मौत की वजह हार्टअटैक होने की पुष्टि हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----

दोनों पक्ष पड़ोसी और एक ही बिरादरी के हैं। इनमें मंदिर में सीसी कैमरा लगाने की बात पर विवाद हो गया। इसी में ईंट-पत्थर चले। बुजुर्ग के परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है। - मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed