फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bribery at its peak in Faridpur tehsil, two accused arrested in eight days

Bareilly News: फरीदपुर तहसील में चरम पर घूसखोरी, आठ दिन में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bribery at its peak in Faridpur tehsil, two accused arrested in eight days
फरीदपुर तहसील में इन दिनों घूसखोरी चरम पर है। आठ दिनों में एंटी करप्शन टीम ने तहसील के दो कर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम ने आठ दिन पहले चकबंदी कानूनगो कमल सुधीर को पकड़ा था। वह खजुरिया निवासी राजीव से जमीन की पैमाइश करने के बदले दस हजार रुपये मांग रहा था। राजीव ने एंटी करप्शन से शिकायत कर कमल को रंगे हाथ पकड़वा था। तहसील कर्मियों ने इससे भी सबक नहीं लिया। बुधवार को तहसील से चकबंदी लेखपाल को गिरफ्तार किया गया। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फरीदपुर के फैजनगर मल्हपुर निवासी कवीरूल हसन के पिता के नाम से एक दाखिल खारिज की फाइल चकबंदी अधिकारी फरीदपुर की कोर्ट में पड़ी थी। मल्हपुर का चकबंदी लेखपाल अजय तेवतिया कवीरूल से दाखिल खारिज के लिए 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने लगा। मजदूर होने का हवाला दिया तो अजय ने चार किस्तों में रिश्वत देने की बात कही। कवीरूल ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम बुधवार शाम कवीरूल के साथ लेखपाल के बक्सरिया मोहल्ला स्थित कमरे पर पहुंच गई। जैसे ही अजय ने 15 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे पकड़ लिया। कोतवाली में अजय तेवतिया के खिलाफ शून्य क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेकर-बनियान पहने ले रहा था घूस
जिस समय कवीरूल हसन और एंटी करप्शन टीम दिनेश के मकान में किराये पर रहने वाले चकबंदी लेखपाल अजय तेवतिया के कमरे पर पहुंची, वह नेकर-बनियान पहनकर बैठा हुआ था। कवीरूल ने जैसे ही रिश्वत दी, अजय ने उसे नेकर की बांयी जेब में रख ली। एंटी करप्शन टीम ने अजय को नेकर-बनियान में ही पकड़ लिया और नोट बरामद कर लिए। लेखपाल के नेकर की दूसरी जेब से 6700 रुपये और एक लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed