फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boy suicide after share Girlfriend Obscene photo on social media in bareilly

प्रेमिका के अश्लील फोटो वायरल कर बीटेक छात्र ने की खुदकुशी, लड़की के घरवालों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 30 Apr 2019 09:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
boy suicide after share Girlfriend Obscene photo on social media in bareilly
फांसी लगाकर जान दी - फोटो : फाइल फोटो

बदायूं जिला निवासी बीटेक छात्र ने बारादरी क्षेत्र में किराए के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने फेसबुक अकाउंट से शादीशुदा प्रेमिका संग अश्लील फोटो वायरल कर दिए गए। इससे नाराज लड़की वालों ने उझानी कोतवाली में रिपोर्ट कराई है। यहां लड़की पक्ष के खिलाफ हत्या की साजिश में तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग आने से आत्महत्या का दावा मजबूत हुआ है।

विज्ञापन


उझानी का 21 वर्षीय सुमित रुहेलखंड विवि में बीटेक मैकेनिकल थर्ड ईयर का छात्र था। वह पशुपति विहार कॉलोनी में ललित गंगवार के घर में तीसरी मंजिल के कमरे में रहता था। चचेरा भाई गौरव और फुफेरा आशीष मंगलवार सुबह नौ बजे आए तो उसका शव कमरे में पंखे से लुंगी के सहारे लटका मिला। कमरे का दरवाजा भी आधा खुला था। सूचना पर परिवार के बाकी लोग और जगतपुर चौकी प्रभारी अशोक सिंह आ गए। 
विज्ञापन


सुमित के फेसबुक अकाउंट पर तड़के ही उझानी निवासी शादीशुदा प्रेमिका के साथ उसके अश्लील फोटो पोस्ट किए गए थे। सुबह सात बजे प्रेमिका के घरवालों ने उझानी में उसके घर जाकर नाराजगी जताई और बाद में उझानी कोतवाली में सुमित पर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट करा दी। उसके पिता, चाचा और भाई भी घर में घुसकर मारपीट के आरोपी बनाए गए हैं। इधर, छात्र के भाई सुधीर ने लड़की पक्ष के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी। बताया कि सुबह जब ये लोग हमला करने उनके घर आए तो उन्होंने सुमित को कॉल की। कॉल रिसीव न होने पर गौरव को बरेली भेजा तो घटना का पता लगा। कहा कि साजिशन हत्या की गई है। सीओ थर्ड पीपी सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। मामला आत्महत्या का ही है। फिर भी किसी का दोष मिलेगा तो गिरफ्तारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed