फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Both parties heard in arbitration, now next hearing on 11th

Bareilly News: आर्बिट्रेशन में सुने गए दोनों पक्ष, अब अगली सुनवाई 11 को

Wed, 02 Oct 2024 05:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Both parties heard in arbitration, now next hearing on 11th
बरेली। रिंग रोड के लिए सरनिया में भू अधिग्रहण से जुड़े आर्बिट्रेशन पर मंगलवार को सुनवाई हुई। अब अगली सुनवाई 11 अक्तूबर को होगी। एनएचएआई ने गाटा संख्या 156 का भू उपयोग अधिसूचना के बाद बदले जाने का तथ्य रखते हुए आर्बिट्रेशन दायर किया था। इसकी सुनवाई पूरी होने से पहले ही मूल्यांकन पर सवाल उठ गए। इस गाटा संख्या पर बने गोदाम के अधिक मूल्यांकन का मामला सामने आया। इसलिए यह प्रकरण और अहम हो गया है। आर्बिट्रेटर जिलाधिकारी ने मंगलवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्क सुनें। इसके बाद अगली तारीख तय कर दी। सरनिया में गाटा संख्या 156 के लिए जमीन और परिसंपत्ति (गोदाम) का मूल्यांकन 12.48 करोड़ रुपये किया गया था। इस पर एनएचएआई की जांच टीम ने सवाल उठाया था। इसके बाद ही एनएचएआई के अधिकारियों ने आर्बिट्रेशन दाखिल किया है। इसका मूल्यांकन तीन बार हो चुका है। तीनों बार कीमत अलग रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed