{"_id":"6a61288062d780cc730fd69f","slug":"body-of-youth-who-went-to-attend-a-feast-found-in-a-gorge-murder-suspected-bareilly-news-c-4-1-bly1057-930976-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दावत खाने आए युवक का शव खाई में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दावत खाने आए युवक का शव खाई में मिला, हत्या की आशंका
Thu, 23 Jul 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज। मझगवां गांव में मंगलवार शाम एक दावत में आए युवक का शव बुधवार सुबह खाई में मिला। उसकी पहचान आसपुर निवासी नारायन दास (29) के रूप में हुई है। भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, नारायन दास अपने भाई थान सिंह के साथ मझगवां में कल्याण कश्यप के बेटे सनी की शादी के मंडप की दावत में मंगलवार को आए थे। दावत के बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सो गए। बुधवार सुबह थान सिंह ने नारायन दास को नहीं पाया। सोचकर कि भाई चले गए होंगे वह बिना जानकारी किए घर लौट गए। घर पहुंचने पर पता चला कि नारायन दास वहां नहीं आए हैं। थान सिंह ने मझगवां में फोन कर तलाश शुरू करवाई। सुबह नौहारा हसनपुर के पूर्व प्रधान देवी दास वर्मा ने मझगवां- इस्माइलपुर रोड किनारे खाई में शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहां गई पुलिस ने शव को निकाला। नारायन के चेहरे पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था।
पुलिस के अनुसार, नारायन दास ने दावत में शराब पी थी। नशे में गिरने से मौत होने की आशंका जताई है। मंगलवार रात पुलिस गश्ती दल ने बाइक सड़क किनारे खड़ी देखी थी। वहीं, थान सिंह ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।