फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of wife lying under bed for three days, husband sleeping on top

तीन दिन बेड के नीचे पड़ा रहा पत्नी का शव, पति ऊपर सोता रहा

Wed, 26 May 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Body of wife lying under bed for three days, husband sleeping on top
घर के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पत्नी की मौत हो जाने के बाद भी घर में मौजूद रहा पति, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बरेली। घर से दुर्गंध आने की सूचना पर करेली पहुंची सुभाषनगर पुलिस को बेड के नीचे महिला का सड़ा-गला शव मिला। महिला की मौत हो जाने के बावजूद पति घर न सिर्फ घर में रहता रहा, बल्कि रात को उसी बेड पर सोता था, जिसके नीचे महिला का शव पड़ा था। मायके वालों के हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे सुभाषनगर के गांव करेली में एक घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो कमरे में बेड के नीचे 25 वर्षीय ममता का सड़ा-गला शव मिला। पुलिस के मुताबिक ममता का पति मनोज भी घर में मौजूद था। घर में पति-पत्नी के अलावा और कोई नहीं है। मनोज की मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। वह मजदूरी करता है। पुलिस ने उससे ममता की मौत के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सका। सिर्फ इतना कहा कि ममता तीन दिन पहले ही मर गई थी। उसने अपने घरवालों को बताया। ममता के भाई को भी फोन करके सूचना दी, लेकिन किसी ने उसकी बात का यकीन नहीं किया। इसके बाद उसने किसी से कुछ नहीं कहा। सुबह मजदूरी करने चला जाता था। शाम को घर आकर उसी बेड पर सो जाता था, जिसके नीचे ममता की लाश पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक, ममता के शरीर पर चोटों के कुछ निशान भी दिख रहे थे, शव के सड़-गल जाने से निशान बहुत ज्यादा स्पष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सुभाषनगर के गांव रोंधी से ममता के भाई मुकेश समेत अन्य मायके वाले पहुंच गए। मुकेश ने बताया कि ममता की शादी 10 साल पहले मनोज के साथ हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। मनोज के घर वाले अलग रहने के बावजूद ममता को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि सप्ताह भर पहले ससुराल वालों ने ममता के साथ मारपीट की थी। उन लोगों ने ही ममता की हत्या की है। पुलिस ने ममता के पति मनोज को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर सीओ सेकेंड आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का शव दो-तीन दिन पुराना होने के चलते चोटें पता नहीं लग रही हैं। पति की मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, इसीलिए वह बदबू आने के बावजूद घर में ही रह रहा था। मायके वालों के आरोप के चलते पति को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ सेकेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed