फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of newlywed woman found hanging; murder alleged

Bareilly News: नव विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Body of newlywed woman found hanging; murder alleged
ग्राम पीपलसाना की घटना, छह माह पहले हुई थी शादी, पति दिल्ली में करता है काम
विज्ञापन

भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना चौधरी में छह माह पहले ब्याही गई 24 वर्षीय नवविवाहिता अनुराधा का शव शुक्रवार सुबह कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही सीओ हाईवे देवेश सिंह पुलिस टीम और फील्ड यूनिट के साथ पहुंचे और छानबीन की। वहीं, यहां पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
अनुराधा के ससुर परमानंद ने बताया कि वह जब सुबह टहलकर आए। उनकी नेत्रहीन पत्नी ने अनुराधा को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर नीचे कमरे में जाकर बेड पर हाथ टटोला, जहां अनुराधा खड़ी महसूस हुईं। परमानंद के पहुंचने पर अनुराधा साड़ी के फंदे पर लटकी मिलीं। परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। उन्होंने अनुराधा के मायके वालों और पुलिस को सूचना दी। ससुरालियों के बताया कि अनुराधा के पति अमन साहू पिछले 15 दिनों से दिल्ली में रहकर सब्जी बेचने का काम करता है।
विज्ञापन

अंजान व्यक्ति मेसेज भेज कर रहा था परेशान
ससुर परमानंद ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही अनुराधा ने उन्हें जानकारी दी थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे फोन पर मेसेज भेजकर परेशान कर रहा था। सीबीगंज के दौली रघुवर दयाल निवासी गंगाराम ने मौके पर पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अनुराधा ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कारणों का होगा खुलासा : सीओ
एसपी उत्तरी संतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मायके पक्ष के लोगों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed