{"_id":"6459c8278951b4d5fd04dae4","slug":"boat-overturned-in-chenab-river-during-rafting-group-of-devotees-from-bareilly-became-victims-2023-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राफ्टिंग के दौरान चिनाब नदी में बड़ा हादसा, बरेली के श्रद्धालुओं के जत्थे से भरी नाव पलटी, ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राफ्टिंग के दौरान चिनाब नदी में बड़ा हादसा, बरेली के श्रद्धालुओं के जत्थे से भरी नाव पलटी, ऐसे बची जान
Tue, 09 May 2023 10:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 09 May 2023 10:17 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर की चिनाब नदी में बड़ा हादसा हुआ। राफ्टिंग के समय नाव पलट गई। नाव पलटने से 13 श्रद्धालु पानी में बह गए। गनीमत रही कि श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। श्रद्धालुओं का कहना है कि जान बच गई, अब घर लौटेंगे।
विज्ञापन
होटल के कमरे में बरेली का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के पटे की बजरिया से वैष्णो देवी दर्शन को गए श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू-कश्मीर की चिनाब नदी में राफ्टिंग करते समय हादसे का शिकार हो गया। नाव पलटने से 13 श्रद्धालु पानी में बह गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पटे की बजरिया निवासी सुनील सक्सेना, शैलेश व मुकेश सक्सेना आदि के परिजन बरेली, अलीगढ़ व लखनऊ निवासी अपने रिश्तेदारों के साथ वैष्णो देवी धाम गए थे। कुल 24 लोगों का जत्था वहां दर्शन के बाद सोमवार को रनसू स्थित शिवखोड़ी धाम निकला। इस दौरान दरिया को देखकर सभी ने राफ्टिंग करने का मन बना लिया।
इसके बाद एक राफ्ट (नाव) में 13 और दूसरी में नौ लोग सवार हुए। नमबला में राफ्टिंग के दौरान दरिया पर बने पुल के नीचे से गुजरते हुए राफ्ट का एक हिस्सा पुल के पिलर से टकरा गया। सभी संभल ही रहे थे कि राफ्ट दूसरी बार टकराकर पलट गई। इससे राफ्ट में सवार सभी 13 लोग दरिया में गिर गए।
विज्ञापन
सभी पर्यटकों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। इससे वह डूबे नहीं लेकिन तेज बहाव उन्हें नीचे की तरफ ले गया। इस बीच राफ्टिंग दल ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। पर्यटकों ने कोई शिकायत नहीं की।

श्रद्धालु बोले- जान बची, अब घर लौटेंगे
हादसे के दौरान पटे की बजरिया निवासी शैलेश कुमार, अर्चना व उनका बेटा कृष्णा सक्सेना, सुनील सक्सेना, उनकी पत्नी वंदना, बेटा यश व बेटी मुस्कान और दीपशिखा पत्नी मुकेश नदी में गिरे। सोमवार रात होटल के कमरे में मौजूद परिवार ने अमर उजाला को बताया कि अब उन्होंने शिवखोड़ी जाने का फैसला रद्द कर दिया है, वह जल्दी ही घर लौट आएंगे।