{"_id":"5f7f763a8ebc3e9ba661bfde","slug":"board-meeting-of-industry-brothers-bareilly-will-shine-in-toy-industry-too-bareilly-news-bly4226057165","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधु की मंडलीय बैठकः खिलौना उद्योग में भी चमकेगा बरेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधु की मंडलीय बैठकः खिलौना उद्योग में भी चमकेगा बरेली
विज्ञापन
toy star 4
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के बजाय भारत में ही विकसित किए जा रहे उद्योगों में खिलौना पर भी पूरा जोर
विज्ञापन
कमिश्नर ने उद्यमियों से कहा- आईटीआर में मिलेगी जमीन
बरेली। सीबीगंज में बंद पड़ी आईटीआर की जमीन पर ईएसआई अस्पताल, फर्नीचर, आईटी पार्क प्रोजेक्ट के साथ ही खिलौना उद्योग भी लगेंगे। इसके साथ ही जिले में कुछ अन्य प्रमुख उद्योग भी दिखना शुरू हो जाएंगे। उद्यमियों ने मंडलीय उद्योग बंधु बैठक में नए उद्योग लगाने के लिए उपयुक्त जमीनें भी उपलब्ध करने पर जोर दिया। बैठक में बदायूं स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में खराब बिजली सप्लाई व्यवस्था का मामला भी उठा। कमिश्नर ने कहा कि खिलौना उद्योग के लिए आईटीआर में जमीन दी जाएगी।
चीन से पलायन कर रहे तमाम उद्यमी उत्तरप्रदेश में अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं। आगरा समेत कुछ शहरों में उन्होंने उद्योग लगा दिए हैं। बरेली से भी कई नामीगिरामी फर्में लगातार संपर्क में हैं। इसलिए बरेली मंडल के उद्यमी भी नए उद्योग लगाने की कवायद कर रहे हैं। गुरुवार शाम वेबिनार में उद्यमियों ने कहा कि आईटीआर की जमीन पर ईएसआई अस्पताल, फर्नीचर, आईटी पार्क प्रोजेक्ट आदि आ रहे हैं। बंद पड़ी फैक्टरी परिसर में पर्याप्त स्थान है इसलिए वहां चीन की तर्ज पर खिलौना उद्योग क्षेत्र विकसित किया जाए। प्रदेश सरकार इस पर नीति भी बना रही है। इस पर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने कहा कि इसका प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। बैठक में बैंकों की मनमानी का मामला भी उठा।
विज्ञापन
प्रमुख उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल ने परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में जर्जर सड़कें, नाला निर्माण, सफाई, मच्छर आदि मामले उठाए। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से सप्ताह भर में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में खाली प्लाट आवंटित करने पर जोर दिया। कमिश्नर ने यूपीसीडा क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया कि जिन लोगों ने तीन साल में प्रोजेक्ट नहीं लगाएं हैं उनके प्लॉट निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किए जाएं। इसके साथ ही एक कमेटी बनाने के लिए कहा, इसमें संयुक्त आयुक्त उद्योग, एडीएम सिटी, एसडीएम सदर, यूपीसीडा और परसाखेड़ा एसोसिएशन से प्रेमबाबू शर्मा को नामित किया गया है। कमेटी 15 दिन में रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों ने बताया कि लखनऊ मार्ग पर करीब 50 नए उद्योग लग गए हैं लेकिन वहां अग्निशमन सुविधा नहीं है। कमिश्नर ने संबंधित अफसरों ने जवाब मांगा तो पता चला कि ट्रांसपोर्ट नगर में स्टेशन बनाने के लिए जगह आरक्षित है। कमिश्नर ने कहा कि फायर स्टेशन के लिए आरक्षित जमीन फ्री दी जाएगी। अग्निशमन विभाग इस पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाए। डीएम नितीश कुमार, संयुक्त उद्योग आयुक्त आरआर गोयल, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, डीएफओ भरतलाल, एई बिजली तारिक जलील, बीडीए अधिकारी, उद्यमी सुरेश सुंदरानी, राजेश गुप्ता, अभिनव अग्रवाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
कमिश्नर ने उद्यमियों से कहा- आईटीआर में मिलेगी जमीन बरेली। सीबीगंज में बंद पड़ी आईटीआर की जमीन पर ईएसआई अस्पताल, फर्नीचर, आईटी पार्क प्रोजेक्ट के साथ ही खिलौना उद्योग भी लगेंगे। इसके साथ ही जिले में कुछ अन्य प्रमुख उद्योग भी दिखना शुरू हो जाएंगे। उद्यमियों ने मंडलीय उद्योग बंधु बैठक में नए उद्योग लगाने के लिए उपयुक्त जमीनें भी उपलब्ध करने पर जोर दिया। बैठक में बदायूं स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में खराब बिजली सप्लाई व्यवस्था का मामला भी उठा। कमिश्नर ने कहा कि खिलौना उद्योग के लिए आईटीआर में जमीन दी जाएगी।