फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Blogger Sakshi Mishra accused her in-laws of dowry harassment in Bareilly

Bareilly: पूर्व विधायक की बेटी साक्षी को ससुराल वालों से खतरा, साढ़े चार साल पहले किया था प्रेम विवाह

Wed, 21 Feb 2024 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 02:54 PM IST
सार

बरेली की साक्षी मिश्रा ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाया है। साक्षी पूर्व विधायक की बेटी हैं। उन्होंने साढ़े चार साल पहले अजितेश के साथ प्रेम विवाह किया था।  

विज्ञापन
Blogger Sakshi Mishra accused her in-laws of dowry harassment in Bareilly
साक्षी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अतंरजातीय प्रेम विवाह करने वाली साक्षी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साक्षी बुधवार को अपने पति अजितेश के साथ शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक की बेटी साक्षी ने जुलाई 2019 में अजितेश के साथ प्रेम विवाह किया था। उस वक्त उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए हाईकोर्ट जाकर सुरक्षा की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर दंपती की सुरक्षा में दो गनर लगाए गये थे। कुछ समय बाद अजितेश के गनर को वापस ले लिया गया, जबकि साक्षी की सुरक्षा में एक गनर तैनात है।

विज्ञापन

दहेज में कार और 10 लाख रुपये मांग रहे ससुराल वाले 
वीर सावरकर नगर निवासी साक्षी ने बताया कि उसके ससुर, सौतेली सास, ननद, जेठानी, दादी सास दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग करते हैं। ससुराल वाले कहते हैं कि हमने सोचा था कि विधायक की बेटी है तो आगे चलकर मोटा दहेज मिलेगा। जब दहेज नहीं मिला तो ससुराल वाले उसे घर से निकालने की कोशिश करने लगे। जेठ भी अभद्रता करता है।

साक्षी ने कहा कि कुछ दिन पहले जब उनके सुरक्षाकर्मी खाना खाने गए थे तो ससुरालवालों ने कमरे में घुसकर उन्हें धमकी दी और शोर मचाने पर फरार हो गए। एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साक्षी के संग उनके पति अजितेश भी शिकायत करने पहुंचे थे। दोनों ही ब्लॉग चला रहे हैं और यूट्यूब पर उनका अपना चैनल भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed