{"_id":"60e8a1cb8ebc3ef626025230","slug":"block-chief-election-voting-will-be-held-in-ten-seats-today-tight-security-arrangements-bareilly-news-bly45250466","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनावः आज दस सीटों पर होगा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनावः आज दस सीटों पर होगा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा चार और सपा एक सीट पर निर्विरोध जीत चुकी है चुनाव
विज्ञापन
मतदान खत्म होने के बाद अपराह्न तीन बजे से होगी मतों की गिनती
बरेली। जिले में ब्लॉक प्रमुख के 15 पदों में से 10 के लिए शनिवार 10 जुलाई को मतदान होगा। चार पदों पर भाजपा और एक पर सपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
शनिवार को बिथरी, शेरगढ़, फ तेहगंज पश्चिमी, फ रीदपुर, मझगवां, मीरगंज, नवाबगंज, बहेड़ी, भदपुरा और रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान होगा। पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद मतों की गिनती करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को नामांकन के अंतिम दिन चार सीटों आलमपुर जाफराबाद, क्यारा, दमखोदा और भोजीपुरा से सपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो जाने पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। इन सीटों पर सपा और भाजपा के अलावा अन्य किसी ने नामांकन नहीं कराया था। शुक्रवार को भुता सीट से भाजपा कार्यकर्ता रामाशंकर भारद्वाज के नाम वापस ले लेने से सपा प्रत्याशी जगमोहन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान खत्म होने के बाद अपराह्न तीन बजे से होगी मतों की गिनती बरेली। जिले में ब्लॉक प्रमुख के 15 पदों में से 10 के लिए शनिवार 10 जुलाई को मतदान होगा। चार पदों पर भाजपा और एक पर सपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।