फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bjp block chief and former MLA clashed in BJP program in bareilly

Bareilly: भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख और पूर्व विधायक भिड़े, जिलाध्यक्ष ने कराया शांत

Tue, 09 Apr 2024 08:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Apr 2024 08:39 AM IST
सार

बरेली में चुनाव से पहले भाजपा में घमासान मचा हुआ है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भोजीपुरा के ब्लॉक प्रमुख और पूर्व विधायक मंच पर ही भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

विज्ञापन
bjp block chief and former MLA clashed in BJP program in bareilly

विस्तार

बरेली संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान सोमवार को भोजीपुरा के ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल और पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य मंच पर ही भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में सांसद संतोष गंगवार, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा और प्रत्याशी छत्रपाल सिंह के साथ कई लोग मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान महेशपुर शिवसिंह गांव के प्रधान चौधरी प्रेमजीत सिंह प्रत्याशी को माला पहनाने के लिए मंच पर पहुंचे। वह ब्लॉक प्रमुख के करीबी बताए जाते हैं। आरोप है कि मंच पर मौजूद पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य ने उन्हें स्वागत करने से रोक दिया। प्रेमजीत के पीछे खड़े पूर्व बीडीसी सदस्य सुरेश दिवाकर ने आपत्ति जताई। 
विज्ञापन


आरोप है कि पूर्व विधायक बहोरन लाल के भाई ने उनसे धक्कामुक्की की। वहां मौजूद योगेश पटेल ने इसका विरोध किया। इसे लेकर बहोरन लाल मौर्य और योगेश पटेल में तीखी बहस होने लगी। मामले में प्रेमजीत सिंह का कहना है कि मंच पर उनका अपमान किया गया। वह मामले की शिकायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद से तनाव
पिछले विधानसभा चुनाव में योगेश पटेल भोजीपुरा से टिकट मांग रहे थे मगर, पार्टी ने बहोरन लाल मौर्य पर भरोसा जताया। इसके विरोध में योगेश पटेल बसपा में शामिल हो गए। बसपा के टिकट पर वह मैदान में भी उतरे। योगेश पटेल को 26,909 वोट मिले। वहीं, भाजपा प्रत्याशी को सपा के शहजिल इस्लाम अंसारी ने 9409 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। माना जाता है कि योगेश पटेल के लड़ने की वजह से ही भाजपा को भोजीपुरा सीट गंवानी पड़ी थी। पिछले दिनों योगेश पटेल भाजपा में शामिल जरूर हो गए मगर अब तक बहोरन लाल मौर्य और उनके दिल नहीं मिल पाए हैं।

पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि मंच पर संचालक ने व्यवस्था की थी कि पहले पार्टी पदाधिकारी और फिर प्रधान आदि को स्वागत करना था। एक प्रधान और बीडीसी ने क्रम तोड़ा तो उन्हें टोका गया था। धक्का देने या किसी से अभद्रता का कोई मामला नहीं था। योगेश पटेल क्या कह रहे हैं, इस बारे में हमें जानकारी नहीं है। 

ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल ने कहा कि स्वागत करने जा रहे एक प्रधान को पूर्व विधायक बहोरन लाल ने तो एक बीडीसी को उनके भाई ने धक्का दिया। प्रधान और बीडीसी पार्टी की जड़ों को मजबूत करते हैं। इस तरह का अपमान नहीं देखा गया तो हमने नाराजगी जताई थी। और कोई बात नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed