{"_id":"5efe3efa8ebc3e43024fdce6","slug":"black-liquor-in-ddipuram-restaurant-owner-arrested-bareilly-news-bly4112942146","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीपुरम के रेस्टोरेंट में शराब की ब्लैक, मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीपुरम के रेस्टोरेंट में शराब की ब्लैक, मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pics
आधी रात को शटर गिराकर बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन
बरेली। बार का लाइसेंस न होने के बावजूद डीडीपुरम के एक रेस्टोरेंट में लोगों को देर रात तक ब्लैक में शराब पिलाए जाने की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस ने देर रात वहां छापा मारकर रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में रेस्टोरेंट से करीब 60 शराब के क्वार्टर और बीयर की केन मिलीं। रेस्टोरेंट के बाहर बैठकर कुछ युवक शराब भी पी रहे थे जो पुलिस को देखकर भाग निकले।
अनलॉक के दौरान भी रात में बाजार बंद करने का समय साढ़े नौ बजे तय है लेकिन इसके बावजूद शहर के अलग-अलग इलाकों में कई दुकानें और रेस्टोरेंट आधी रात तक खुले रहते हैं। पुलिस और प्रशासन तक लगातार इनकी शिकायतें भी पहुंच रही हैं। बुधवार देर रात प्रेमनगर पुलिस ने डीडीपुरम में सैम किचिन रेस्टोरेंट में ब्लैक में शराब बेचे जाने की सूचना पर छापा मारा तो रेस्टोरेंट के बाहर ही कुछ युवक शराब पीते नजर आए जो पुलिस को देखते ही भाग निकले। विक्रमादित्य पुरम की स्टेट बैंक कॉलोनी में रहने वाले रेस्टोरेंट मालिक समर ने भी शटर गिराकर भागने की कोशिश की लेकिन उसे दबोच लिया गया।
पुलिस ने रेस्टोरेंट की तलाशी ली तो वहां अंग्रेजी शराब के 52 क्वार्टर और बीयर की आठ केन बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान रेस्टोरेंट मालिक शराब पिलाने का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।