Bareilly News: कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, कलक्ट्रेट गेट पर फूंका राहुल गांधी का पुतला
बरेली में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला भी फूंका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में आयोजित वैश्विक एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमर्यादित प्रदर्शन किया और देश विरोधी नारेबाजी की है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कांग्रेसियों का विरोध करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं और देश की छवि धूमिल करने और अमर्यादित आचरण करने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। राजू उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वाले तत्वों के विरुद्ध देशद्रोह की धारा के तहत मामला दर्ज किया जाए।
भाजयुमो नेताओं ने कहा कि भारत मंडपम में आयोजन अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में विश्व भर के प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं, ऐसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गलत ढंग से विरोध किया है, जो न केवल भारतीय संस्कृति के विरुद्ध है, बल्कि इन लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की गरिमा छवि को खराब करने का प्रयास किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.