{"_id":"6493ecababd81c37790504f4","slug":"bjp-up-president-bhupendra-chaudhary-took-the-meeting-of-it-cell-in-bareilly-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जहां भाजपा कमजोर, वहीं होगा ज्यादा जोर; प्रदेश अध्यक्ष ने ली आईटी सेल की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जहां भाजपा कमजोर, वहीं होगा ज्यादा जोर; प्रदेश अध्यक्ष ने ली आईटी सेल की बैठक
Thu, 22 Jun 2023 12:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:10 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बूथ प्लान पर फोकस करने को कहा। बूथों को प्रदर्शन के हिसाब से ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बांटा गया है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बुधवार दोपहर बरेली पहुंचे। सिविल लाइंस स्थित होटल में उन्होंने भाजपा की आईटी सेल और सोशल मीडिया टीम की बैठक ली। इसके बाद ब्रज क्षेत्र की कार्यशाला हुई। इसमें 13 लोकसभा क्षेत्रों से शामिल हुए 130 कार्यकर्ताओं को अगले कुछ दिनों में भोपाल में सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ प्लान पर फोकस करने को कहा। बूथों को प्रदर्शन के हिसाब से ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बांटा गया है। बूथ की कैटेगरी के हिसाब से बूथ पालकों की जिम्मेदारी तय की गई है। सबसे कमजोर बूथ को डी कैटेगरी दी गई है और विशेष रूप से इन्हीं पर काम करने को कहा गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डी कैटेगरी में उन बूथों को रखा गया है, जहां भाजपा कमजोर है और जीत नहीं पाती।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: महिला SDM का होमगार्ड कमांडेंट से अफेयर, पति के बाद महिला अफसर पर अमिताभ ने उठाए सवाल, ये तो करोड़ों की...
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि डी कैटेगरी के बूथों की संख्या नाम के साथ पार्टी के पास हैं। अगले कुछ दिनों में भोपाल में सोशल मीडिया सेल का विशेष प्रशिक्षण वर्ग लगेगा और उसमें कार्यकर्ताओं को जाना है। वहां प्रशिक्षण के अंतिम दिन आपको हर लोकसभा के डी कैटेगरी के बूथ बता दिए जाएंगे। इसके बाद उन बूथों को मजबूत करने की दिशा में आपको काम करना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा और महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा से कहा कि आप भी मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरू करा दें। बैठक में सांसद संतोष गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।