Bareilly: MLC चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया मंथन, कहा- घर-घर जाकर हर मतदाता से मिलें कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सभी मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलें और घर-घर जाकर संपर्क करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में मंगलवार को बरेली मंडल के चारों जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव को लेकर मंथन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सभी मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलें और घर-घर जाकर संपर्क करें। ज्यादा से ज्यादा मतदान कराते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताना हम सभी की जिम्मेदारी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनहित में काम कर रही हैं। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। अब जरूरत है कि हम मतदाताओं से संपर्क करें। उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलें, ताकि भाजपा प्रत्याशी की जीत बड़े अंतर से हो। मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि यह महत्वपूर्ण चुनाव है, जिसका संदेश आगामी चुनावों में भी जाएगा।
जो दायित्व मिला, उसे सजगता से निभाएं
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में जिसको जो दायित्व मिला है, उसे पूरी सजगता से निभाएं। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं से मिलकर उन्हें 30 जनवरी को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त के समर्थन में ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाकर एक बार फिर बड़ी जीत दिलाए।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, क्षेत्रीय प्रभारी अश्वनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी संतोष सिंह, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, निवर्तमान मेयर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमपी आर्य, प्रो. श्याम बिहारी लाल, एमएलसी महाराज सिंह व जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी समेत अन्य मौजूद रहे।