फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP State President Bhupendra Chaudhary taught election lessons to the party workers

Bareilly: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया चुनावी पाठ, तैयारियों की समीक्षा की

Thu, 28 Mar 2024 04:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 04:24 PM IST
सार

बरेली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम से इस बार हमें ज्यादा अंतर से जीत हासिल करने का लक्ष्य रखना है। 

विज्ञापन
BJP State President Bhupendra Chaudhary taught election lessons to the party workers
भाजपा चुनाव कार्यालय पर हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में विपक्ष के चक्रव्यूह भेदने में जुटी भाजपा बरेली मंडल के अपने गढ़ को और मजबूत करने की तैयारी में है। पीलीभीत में भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के नामांकन के बाद बुधवार को बरेली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। 

विज्ञापन


उन्होंने पदाधिकारियों को बूथ जीत कर लोकसभा चुनाव के परिणाम को बड़ा करने की कार्ययोजना पर काम करने की सलाह भी दी।  उन्होंने बैठक में कहा कि वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम से इस बार हमें ज्यादा अंतर से जीत हासिल करने का लक्ष्य रखना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल ने देश की दशा और दिशा बदली है, ऐसे में हमारी बड़ी जीत ही सरकार के काम का पैमाना होगा। हमें हमारा परिवार मोदी का परिवार अभियान को हर घर तक पहुंचाने की योजना पर काम करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'जनता से भाजपा का गठबंधन'
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। कहा कि जनता से भाजपा का गठबंधन है। लिहाजा, पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी दी कि वह घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क करें। लाभार्थियों को ब्रांड एंबेसडर के तौर पर प्रस्तुत करें। 

सोशल मीडिया के जरिए बूथ स्तर पर भी ग्रुप बनाकर उसमें पार्टी संबंधी जानकारी और योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर एकजुट करें। विधानसभा संयोजक, प्रभारी को बूथ सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलन, संचालन समिति की बैठक निरंतर कर समीक्षा करते रहने के लिए कहा।

जनप्रतिनिधियों से तालमेल बनाकर करें कार्य
बैठक में बरेली से उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. एमपी आर्य समेत अन्य सभी जनप्रतिनिधियों को लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का मागर्दशन करने, तालमेल बनाकर कार्य के लिए कहा। यहां बदायूं से उम्मीदवार दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना व अन्य मौजूद रहे।

कसा तंज... अखिलेश  के कई चाचा हैं
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मुरादाबाद में अब तक प्रत्याशी चयन न हाेने के सवाल पर बोले कि सपा में अंतर्विरोध है। अखिलेश  बड़े चाचा या छोटे चाचा किसे संतुष्ट करें, इस असमंजस में हैं, क्योंकि उनके कई चाचा हैं। ऐसी परिस्थिति है कि वे परिवार से निकल नहीं पा रहे है और भाजपा उन्हें परिवार के साथ छोड़कर आगे निकल चुकी है।

संतोष गंगवार वरिष्ठ नेता, मार्गदर्शक
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बैठक के दौरान सांसद संतोष गंगवार को भाजपा का वरिष्ठ नेता के तौर पर चर्चा की। वहीं, टिकट की बात पर बोले कि अब पार्टी उनके राजनीतिक अनुभव का उपयोग करेगी। भाजपा बड़ी पार्टी है, इसके मार्गदर्शक रहेंगे। टिकट न मिलने से उनका भाजपा से नाता नहीं टूटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed