फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP starts mission 2019 with slogan sarvavyapi sarvasparshi

बीजेपी का नया चुनावी मंत्र: सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी भाजपा 

Fri, 28 Sep 2018 11:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 28 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
BJP starts mission 2019 with slogan sarvavyapi sarvasparshi
bjp leaders
 भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने चुनाव संचालन समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए बूथ स्तर पर दलित और पिछड़ों के साथ समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े आखिरी व्यक्ति तक पार्टी को तगड़ी पकड़ बनानी होगी। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि अगर हर बूथ पर 60 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य पूरा हुआ तो भाजपा सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी पार्टी बन जाएगी।   
विज्ञापन

शाहजहांपुर रोड पर एक इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित भाजपा संचालन समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर छह घंटे तक मंथन किया गया। इस बैठक में सांसद, विधायक और मंडल भर के पदाधिकारियों के साथ सुनील बंसल ने भाजपा के पांच अभियानों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। जिलाध्यक्षों को प्रत्येक बूथ पर 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य सौंपा। कहा. इनमें आधे सदस्य पिछड़े और एससी-एसटी वर्ग के होने चाहिए। 21 सदस्यीय बूथ कमेटी में भी ओबीसी और एससी-एसटी सदस्यों की आधी भागेदारी जरूर हो। मुस्लिम बहुल इलाकों में बूथ गठन की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मोर्चा को सौंपी गई। भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर पार्टी सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी 15 दिन तक 150 किमी लंबी पदयात्रा करेंगे। भाजपा के 150 कार्यकर्ता रोजाना 10 किमी पैदल चलकर गांव-गांव और गली-गली में केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं खासतौर से आयुष्मान भारत योजना से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। सांसद और विधायक भी  रोजाना तीन बूथों पर जाकर खुद नए सदस्य बनाएंगे। 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक सांसद-विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी पांच बूथों पर जाकर नए वोट बढ़वाएंगे। 
विज्ञापन

बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने कहा कि अब भाजपा का कोई कार्यकर्ता खाली न बैठे। तीसरे सत्र के कोर ग्रुप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, लोकसभा संयोजक और लोकसभा प्रभारी से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की मजबूती, कमजोरी, जातिगत आंकड़ों के अलावा सपा-बसपा गठबंधन की स्थिति में वोट प्रभावित होने के संबंध में फीड बैक लिया। बैठक में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दर्जा मंत्री बीएल वर्मा, विधायक डॉ. अरुण कुमार, पप्पू भरतौल, डॉ. श्याम बिहारी लाल, बहोरनलाल मौर्य, छत्रपाल गंगवार, मेयर उमेश गौतम के अलावा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य शामिल थे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यूपी में भाजपा को चाहिए अबकी 74 से ज्यादा सीट : बंसल 
बरेली। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल फूंक दिया है। अबकी बार पार्टी को यूपी में 80 में से 74 से ज्यादा लोकसभा सीटें चाहिए। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि पिछली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश से 73 लोकसभा सीटें जीती थीं। 2019 में 74 लोकसभा सीटों के जीतने का लक्ष्य है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर दलित और पिछड़ों को पार्टी से जोड़कर कम से कम 60 फीसदी वोट हासिल करने होंगे। जब कार्यकर्ता 60 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य लेकर बूथ पर मेहनत करेंगे तो बेहतर नतीजे जाएंगे और केंद्र में दोबारा पार्टी की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed