{"_id":"624c4ce5250ccd176e429b58","slug":"bjp-rules-by-division-naresh-uttam-bareilly-news-bly480411767","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूट डालकर राज करती है भाजपा : नरेश उत्तम पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूट डालकर राज करती है भाजपा : नरेश उत्तम पटेल
विज्ञापन
खुटार में सम्मेलन को संबोधित करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल
- फोटो : KHUTAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा के पास कोई कार्य नहीं है। वह सिर्फ हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई में फूट डालकर प्रदेश और देश पर राज कर रही है। विकास के नाम पर भाजपा के पास सिर्फ धोखा है। इसीलिए, सभी लोग भाजपा से लड़ने के लिए सपा को मजबूत करें।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को खुटार में पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के गांव प्रसादपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर प्रधान, बीडीसी सदस्य और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने काले कानून बनाकर किसानोंप र थोप दिए थे। वह उन किसानों को धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने ठंड, बरसात की फिक्र किए बिना सरकार से लड़ाई लड़ी और जीते। महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 43 वाला डीजल 96 और 63 वाला पेट्रोल 110 रुपये का हो गया है।
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतें ढाई हजार तक पहुंच गई, लेकिन भाजपा को महंगाई नहीं दिखती है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रुपये मिलों पर बकाया है। इससे पहले पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, जीवेश प्रसाद, उपेंद्र पाल सिंह आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर और सपा नेता राजवीर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, अमित यादव, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, लखीमपुर खीरी के एमएलसी शशांक यादव को सरोपा भेंट कर स्वागत किया। संचालन जगजीत सिंह टांडे ने किया। इस दौरान संजय मिश्रा, डॉ. प्रदीप शुक्ला, सुधीर त्रिवेदी, गोपाल अग्निहोत्री, मंजीत सिंह, जितेंद्र वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
हाथ जोड़कर बोले- लोकतंत्र कमजोर है इसे मजबूत करिये
सपा प्रदेश अध्यक्ष संबोधन के बाद मंच से उतर रहे थे तो मीडियाकर्मियों ने उनसे भाजपा के विजय रथ को कैसे रोकेंगे को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना है। सिर्फ इतना कहना है कि देश में लोकतंत्र लगातार कमजोर हो रहा है। मेरी अपील है कि आप लोग उसे मजबूत करिये।

खुटार में सपा के प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी- फोटो : KHUTAR

मीडिया कर्मियों से हाथ जोड़कर लोकतंत्र बचाने की अपील करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल- फोटो : KHUTAR