फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bjp mp varun gandhi targets bareilly police

वरुण गांधी ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा: बहेड़ी में एक अफसर की दोबारा तैनाती पर सवाल, बोले- ये सब मिलीभगत

Thu, 10 Aug 2023 09:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Aug 2023 09:10 AM IST
सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले बहेड़ी की पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बहेड़ी पुलिस के खिलाफ मिल रही शिकायतों को लेकर उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखा था। अब उन्होंने बहेड़ी से एक अफसर के तबादले के बाद दोबारा तैनाती पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
bjp mp varun gandhi targets bareilly police
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बरेली की बहेड़ी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाने के बाद अमर उजाला से बातचीत में स्थानीय पुलिस अधिकारी पर निशाना साधा है। साथ ही जांच के बाद कार्रवाई पर नजर रखने की बात कही है। उन्हें बताया गया है कि एसएसपी ने एसपी देहात को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि जांच में क्या होता है, अब उस पर नजर रख रहे हैं। एक अधिकारी तबादले के बाद भी यहां तैनाती पर आ गए हैं। उन्हें यह मिलीभगत जैसा लगता है। उन्हें पीड़ितों से ढंग से बात करना नहीं आता। ऐसा मेरे संसदीय क्षेत्र में तो नहीं चलेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'इस थाने में भ्रष्टाचार चरम पर': भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पुलिस पर उठाए सवाल, DGP को पत्र लिख जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि जो अफसर जनता की सुनेगा, जनता के काम करेगा वही मेरी पसंद होगा। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में जब भी कोई मीटिंग की तो हर बार पुलिस को सुधरने की हिदायत दी। स्थानीय स्तर पर तैनात अफसरों से लेकर नीचे तक सभी की कुंडली खंगाली जाए तो सच सामने आ जाएगा।

ये है मामला 

भाजपा सांसद ने बहेड़ी पुलिस के खिलाफ आए दिन मिल रहीं शिकायतों को लेकर डीजीपी को पत्र लिखा था। जिसमें आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से बहेड़ी क्षेत्र में नशे और जुआ का काला कारोबार फल फूल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है। क्षेत्र के लोगों के साथ बहेड़ी कोतवाली पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। कोतवाली में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। 
 

आगे लिखा कि बहेड़ी क्षेत्र में हो रहे अवैध धंधों पर कार्रवाई न होना चिंता की विषय है। क्षेत्रीय लोगों ने भाजपा सांसद वरुण गांधी से बहेड़ी पुलिस की शिकायत कर जांच कराने की मांग उठाई। इस पर सांसद ने डीजीपी को पत्र लिखा। सांसद ने मामले का संज्ञान लेने की अपील की। इसके बाद मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed