वरुण गांधी ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा: बहेड़ी में एक अफसर की दोबारा तैनाती पर सवाल, बोले- ये सब मिलीभगत
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले बहेड़ी की पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बहेड़ी पुलिस के खिलाफ मिल रही शिकायतों को लेकर उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखा था। अब उन्होंने बहेड़ी से एक अफसर के तबादले के बाद दोबारा तैनाती पर सवाल उठाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बरेली की बहेड़ी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाने के बाद अमर उजाला से बातचीत में स्थानीय पुलिस अधिकारी पर निशाना साधा है। साथ ही जांच के बाद कार्रवाई पर नजर रखने की बात कही है। उन्हें बताया गया है कि एसएसपी ने एसपी देहात को जांच सौंपी है।
सांसद ने कहा कि जांच में क्या होता है, अब उस पर नजर रख रहे हैं। एक अधिकारी तबादले के बाद भी यहां तैनाती पर आ गए हैं। उन्हें यह मिलीभगत जैसा लगता है। उन्हें पीड़ितों से ढंग से बात करना नहीं आता। ऐसा मेरे संसदीय क्षेत्र में तो नहीं चलेगा।
ये भी पढ़ें- 'इस थाने में भ्रष्टाचार चरम पर': भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पुलिस पर उठाए सवाल, DGP को पत्र लिख जांच की मांग
भाजपा सांसद ने कहा कि जो अफसर जनता की सुनेगा, जनता के काम करेगा वही मेरी पसंद होगा। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में जब भी कोई मीटिंग की तो हर बार पुलिस को सुधरने की हिदायत दी। स्थानीय स्तर पर तैनात अफसरों से लेकर नीचे तक सभी की कुंडली खंगाली जाए तो सच सामने आ जाएगा।
ये है मामला
भाजपा सांसद ने बहेड़ी पुलिस के खिलाफ आए दिन मिल रहीं शिकायतों को लेकर डीजीपी को पत्र लिखा था। जिसमें आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से बहेड़ी क्षेत्र में नशे और जुआ का काला कारोबार फल फूल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है। क्षेत्र के लोगों के साथ बहेड़ी कोतवाली पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। कोतवाली में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।आगे लिखा कि बहेड़ी क्षेत्र में हो रहे अवैध धंधों पर कार्रवाई न होना चिंता की विषय है। क्षेत्रीय लोगों ने भाजपा सांसद वरुण गांधी से बहेड़ी पुलिस की शिकायत कर जांच कराने की मांग उठाई। इस पर सांसद ने डीजीपी को पत्र लिखा। सांसद ने मामले का संज्ञान लेने की अपील की। इसके बाद मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।