फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MP Varun Gandhi raised questions to the BJP government in Pilibhit

Pilibhit News: सांसद वरुण गांधी ने भाजपा सरकार को फिर घेरा, कहा- नहीं पूरा किया यह वादा

Tue, 17 Jan 2023 04:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Jan 2023 04:14 PM IST
सार

अपनी ही सरकार की बेबाक तरीके से खिंचाई करने वाले सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर सरकार को घेरा है। छुट्टा पशुओं की समस्या का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने ने कहा कि सरकार को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। 

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi raised questions to the BJP government in Pilibhit
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सरकार छुट्टा पशुओं से किसानों को आ रही समस्या से निजात दिलाए। सोमवार को उन्होंने पूरनपुर के गांव गुलड़िया भूपसिंह में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। 

विज्ञापन


वरुण गांदी ने कहा कि किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। सरकार ने घोषणा पत्र में कहा था कि 100 दिन में छुट्टा पशुओं की समस्या का हल करने के साथ हर गांव में गोशाला बनवाई जाएगी। पशु चिकित्सालय भी बनवाने का दावा किया गया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 

विज्ञापन

सरकार को इस समस्या पर गंभीर होना चाहिए- सांसद

भाजपा सांसद ने कहा कि किसान 16 घंटे खेत पर काम करने के बाद रात को चौकीदारी कर फसल तैयार करते है। छुट्टा पशु दो घंटे में ही फसल को चौपट कर देते हैं। सरकार को किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आज आवास उन लोगों के बन रहे हैं, जो रिश्वत दे रहे है। कोई रिश्वत मांगता है तो इसकी जानकारी दें ताकि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जा सके। इस दौरान उन्होंने शिक्षामित्रों के स्थायीकरण का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed