{"_id":"63c67bfdefe8bf041637dab9","slug":"bjp-mp-varun-gandhi-raised-questions-to-the-bjp-government-in-pilibhit-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सांसद वरुण गांधी ने भाजपा सरकार को फिर घेरा, कहा- नहीं पूरा किया यह वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सांसद वरुण गांधी ने भाजपा सरकार को फिर घेरा, कहा- नहीं पूरा किया यह वादा
Tue, 17 Jan 2023 04:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Jan 2023 04:14 PM IST
सार
अपनी ही सरकार की बेबाक तरीके से खिंचाई करने वाले सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर सरकार को घेरा है। छुट्टा पशुओं की समस्या का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने ने कहा कि सरकार को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सरकार छुट्टा पशुओं से किसानों को आ रही समस्या से निजात दिलाए। सोमवार को उन्होंने पूरनपुर के गांव गुलड़िया भूपसिंह में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
वरुण गांदी ने कहा कि किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। सरकार ने घोषणा पत्र में कहा था कि 100 दिन में छुट्टा पशुओं की समस्या का हल करने के साथ हर गांव में गोशाला बनवाई जाएगी। पशु चिकित्सालय भी बनवाने का दावा किया गया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
सरकार को इस समस्या पर गंभीर होना चाहिए- सांसद
भाजपा सांसद ने कहा कि किसान 16 घंटे खेत पर काम करने के बाद रात को चौकीदारी कर फसल तैयार करते है। छुट्टा पशु दो घंटे में ही फसल को चौपट कर देते हैं। सरकार को किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज आवास उन लोगों के बन रहे हैं, जो रिश्वत दे रहे है। कोई रिश्वत मांगता है तो इसकी जानकारी दें ताकि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जा सके। इस दौरान उन्होंने शिक्षामित्रों के स्थायीकरण का मुद्दा भी उठाया।