{"_id":"61c08c9c70297c29f954a5c8","slug":"bjp-mp-varun-gandhi-big-statement-there-is-a-conspiracy-to-ruin-crores-of-people-in-the-name-of-privatization","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद वरुण गांधी का बड़ा बयान: निजीकरण के नाम पर बेचा जा रहा है सब कुछ, करोड़ों लोगों को बर्बाद करने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद वरुण गांधी का बड़ा बयान: निजीकरण के नाम पर बेचा जा रहा है सब कुछ, करोड़ों लोगों को बर्बाद करने की साजिश
Mon, 20 Dec 2021 07:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Dec 2021 07:31 PM IST
सार
सांसद वरुण गांधी ने कहा कि हर चीज़ को मुनाफे की दृष्टि से देखना ठीक नहीं है। नौकरियां देने की जगह छीनने का काम हो रहा है। निजीकरण के नाम पर सब कुछ बेचा जा रहा है। निजीकरण के नाम पर करोड़ों लोगों को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सांसद वरुण गांधी ने कहा कि निजीकरण के नाम पर करोड़ों लोगों की बर्बाद करने की साजिश है। वह सोमवार को शहर के गांधी प्रेक्षागृह में ज़िले के व्यापारियों के साथ संवाद कर रहे थे।
उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं जानीं, समाधान का भरोसा दिलाया। बाँसुरी महोत्सव के नाम पर धन वसूली की शिकायत आने पर उन्होंने नाराज़गी जताई। निजीकरण और ई-कॉमर्स के जरिए हो रहे तमाम कारोबार को देश की अर्थ व्यवस्था के लिए खतरा बताया।
सांसद वरुण गांधी ने कहा कि हर चीज़ को मुनाफे की दृष्टि से देखना ठीक नहीं है। नौकरियां देने की जगह छीनने का काम हो रहा है। निजीकरण के नाम पर सब कुछ बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा, जात-पात के जाल से निकलिए संगठित होकर आवाज़ उठाइए और देश बचाइए।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि नौजवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे हैं और ऊपर से निजीकरण के नाम पर करोड़ों लोगों को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। वह बोले कि उनके लिए देश पहले है। राजनीति बाद की बात है। वह राष्ट्र के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।