फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MP Sanghamitra Maurya Targeted by cyber criminals Facebook ID hacked

UP: डीएम के बाद अब भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य के साथ फेसबुक पर हुआ 'खेला'... लोगों को आने लगे ऐसे मैसेज

Tue, 05 Mar 2024 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Mar 2024 10:40 AM IST
सार

बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया। उन्होंने फेसबुक आईडी हैक कर ली। इसके बाद लोगों को मैसेज भेजे गए। सांसद ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
BJP MP Sanghamitra Maurya Targeted by cyber criminals Facebook ID hacked
सांसद संघमित्रा मौर्य और स्वामी प्रसाद - फोटो : एएनआई

विस्तार

साइबर अपराध के मामले थम नहीं रहे हैं। बदायूं में एक दिन पहले डीएम की प्रशासनिक फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। हैकर्स ने अब भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य का निशाना बनाया है। साइबर अपराधियों ने भाजपा सांसद की भी फेसबुक आईडी हैक कर ली है। सांसद की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सांसद संघमित्रा की आईडी हैक करने के बाद तमाम लोगों को मैसेज भेजे गए थे। जब मैसेज भेजे जाने की सूचना सांसद के पास आई, तब उन्हें आईडी हैक होने के बारे में जानकारी हुई। 
विज्ञापन


इस पर उन्होंने एसएसपी को पत्र सौंपकर कहा कि उनकी आईडी हैक कर उनकी छवि को धूमिल किया जा सकता है या फिर लोगों के साथ ठगी की जा सकती है। उनकी तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। हैकर्स का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के मामले में भी एफआईआर
रविवार को डीएम की प्रशासनिक फेसबुक आईडी हैक कर ली गई थी। इस आईडी से भी लोगों को मैसेज भेजे गए थे, तब डीएम को इसकी जानकारी हुई। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। छानबीन की जा रही है। 

रविवार को डीएम मनोज कुमार ने एक सूचना जारी कराई थी। डीएम की प्रशासनिक फेसबुक आईडी से जुड़े तमाम अधिकारियों और जनता के लोगों को आगाह किया गया था। बताया गया कि डीएम की प्रशासनिक फेसबुक आईडी को हैक कर लिया गया है। इसका दुरुपयोग हो सकता है।

 

सभी तरह से लोग सावधान रहें। इसके जरिये लोगों से पैसे भी मांगे जा सकते हैं। हालांकि अभी रुपये मांगने का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन इस संबंध में लोगों को मैसेज जरूर भेजे गए थे। तब अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed