{"_id":"6708f6f7bf42a6015f020f2c","slug":"bjp-mla-supporters-protest-in-lakhimpur-kheri-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ कांड: लखीमपुर में भाजपा विधायक के समर्थकों का हल्लाबोल, एसपी ने कार्रवाई के लिए मांगे दो दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ कांड: लखीमपुर में भाजपा विधायक के समर्थकों का हल्लाबोल, एसपी ने कार्रवाई के लिए मांगे दो दिन
Fri, 11 Oct 2024 03:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:45 PM IST
सार
लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक चुनाव के नामांकन के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को विधायक के हजारों समर्थक शहर में जुटे। कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जुटे विधायक समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में सदर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा के समर्थन में शुक्रवार को विलोबी मेमोरियल हॉल मैदान में कई संगठनों के हजारों लोग जुटे। यहां पर जनसभा करने के बाद जुलूस की शक्ल में विधायक समर्थकों की भीड़ कलक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान रास्ते भर जुलूस में शामिल भीड़ एडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाती रही।
अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा में बुधवार को डेलीगेट चुनाव के लिए पर्चे बिक्री किए जा रहे थे। इसी बीच सदर विधायक योगेश वर्मा और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह आमने-सामने आ गए। पुलिस के सामने अवधेश सिंह ने विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया था। यह मामला अब तूल पकड़ा गया है।
कोतवाल और एडीएम पर कार्रवाई की मांग
विधायक के समर्थन में शुक्रवार को कई संगठनों के हजारों लोग विलोबी हाल मैदान में जुटे। इन लोगों ने शहर कोतवाल अंबर सिंह और एडीएम संजय सिंह पर कार्रवाई की मांग की। बाद में विलोबी मैदान से निकलकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मामले में कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा। एसपी ने कहा कि आरोपियों पर शाम तक एफआईआर हो जाएगी। अन्य कार्रवाई के लिए समय मांगा है। बता दें कि विधायक योगेश वर्मा और व्यापारी राजू अग्रवाल ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर में विधायक समर्थकों की भीड़, रास्तों पर जाम
सदर विधायक के समर्थन में कई संगठनों के लोग जुटे तो शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। विलोबी हाल के पास सदर बाजार वाली सड़क, कचेहरी मार्ग, जिला अस्पताल आदि मार्गों पर जाम की स्थिति हो गई। सुबह के समय लोग करीब एक घंटे तक जाम से जूझते रहे। आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।