फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MLA Dr Shyam Bihari Lal dies due to a heart attack in Bareilly

UP: भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का निधन, बैठक के दौरान आया हार्ट अटैक; एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन

Fri, 02 Jan 2026 04:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 04:40 PM IST
सार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का निधन हो गया है। वह शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री की बैठक में शामिल हुए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।  
 

विज्ञापन
BJP MLA Dr Shyam Bihari Lal dies due to a heart attack in Bareilly
भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में मौजूद थे। बैठक के दौरान ही अचानक उनको हृदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ था। उन्हें उनके सहयोगियों ने वहां से ले जाकर आनन फानन मेडीसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


अस्पताल के डॉ विमल भारद्वाज के मुताबिक सीने में अचानक तेज दर्द होने पर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती किए जाने तक उनकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उन्हें बचाने के लिए सीपीआर समेत तमाम चिकित्सकीय प्रयास किए, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई। वेंटीलेटर पर लिए गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन 
श्याम बिहारी लाल का जन्म एक जनवरी 1966 को शाहजहांपुर जिले में हुआ था। वह उच्च शिक्षित राजनेता थे। उन्होंने एक दिन पहले ही अपना 60वां जन्मदिन मनाया था। शुक्रवार को उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता समेत तमाम लोग उनके आवास व अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदपुर से दो बार चुने गए थे विधायक 
प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल मूल रूप से शाहजहांपुर जनपद के ग्राम सिमरा खेड़ा के रहने वाले थे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने विद्यार्थी परिषद में काम किया। शुरू से ही वह स्वयंसेवक संघ के लिए काम करते रहे। उसके बाद वह रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर बने। इस दौरान उन्होंने अखबारों के लिए लेख भी लिखें।

BJP MLA Dr Shyam Bihari Lal dies due to a heart attack in Bareilly
अपने जन्मदिन पर केक काटते प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ( यह एक जनवरी की तस्वीर है) - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल साल 2017 में पहली बार फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। साल 2022 में लगातार दोबारा विधायक बनकर उन्होंने इतिहास बनाया, क्योंकि इनसे पहले फरीदपुर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार कोई विधायक नहीं बना था। 

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में थे प्रोफेसर 
विधायक बनने के बाद भी उन्होंने यूनिवर्सिटी की नौकरी नहीं छोड़ी। वह लगातार विद्यार्थियों को पढ़ाते रहे। इस वक्त भी यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी मंजू लता बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित दोहरा प्राइमरी स्कूल में अध्यापक हैं। उनका पुत्र ईशान (30) जो बीटेक करके दिल्ली में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। उनके दो बेटियां हैं एक शिल्पा व शिवानी दोनों की शादी हो गई है। 

सीएम योगी ने जताई शोक संवेदना
प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन शक्ति प्रदान करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed