फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MLA Arvind Giri dies of heart attack

UP: भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन, सीएम योगी ने किया शोक व्यक्त, प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 06 Sep 2022 09:27 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Sep 2022 09:27 AM IST
सार

भाजपा विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
BJP MLA Arvind Giri dies of heart attack
भाजपा विधायक अरविंद गिरि (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगलवार की सुबह गोला विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। वह सुबह पांच बजे अपने निवास से लखनऊ में पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। पार्टी के कद्दावर नेता एवं विधायक अरविंद गिरि के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। विधायक के मोहल्ला तीर्थ शिव मंदिर के निकट आवास और फार्म हाउस पर शुभचिंतकों का ताता लगा है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अरविंद गिरि को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक के निधन को बड़ी क्षति बताया। बुधवार को उन्हें गोस्वामी समाज के मुक्तिधाम में समाधिस्थ किया जाएगा।

विज्ञापन


विधायक के परिजनों ने बताया कि विधायक अरविंद गिरी सुबह 5 बजे अपने निज निवास फार्म हाउस से लखनऊ में पार्टी बैठक में शामिल होने निकले थे। कार में उनके साथ ड्राइवर राकेश, गनर रंजीत और खानसामा थे। चालक राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि रास्ते में सिधौली पहुंचे ही थे कि विधायक की तबीयत खराब हो गई और गाड़ी रोकने को कहा। बाद में कार में अगली सीट से उठकर विधायक पिछली सीट पर लेट गए फौरन कार चालक राकेश और गनर रंजीत उन्हें लेकर अटरिया स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही करीब 7 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गनर और चालक ने घटना की सूचना विधायक के छोटे भाई मोंटी गिरि को दी, जिसके साथ ही क्षेत्र में विधायक के आकस्मिक निधन की खबर आग की तरह फैल गई। शुभचिंतक अपने वाहनों से अटरिया के लिए रवाना हो गए तो कुछ वहीं उनके आवास पर जुटने लगे। वहीं विधायक के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। हर कोई विधायक की अचानक हुई मौत से स्तब्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed