फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leaders give lesson to party workers for coming elections

मोदी जी का चुनाव है, लापरवाही नहीं चलेगी

Tue, 17 Apr 2018 07:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 17 Apr 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह पार्टी पदाधिकारियों की निष्क्रियता को लेकर सोमवार को तल्ख नजर आए। संजयनगर के सिटी डिवाइन बारातघर में आयोजित बैठक में उन्होंने प्रवास कार्यक्रम की समीक्षा के साथ अगले कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान जब यह पता लगा कि प्रवासियों ने अभी काफी कम कार्यक्रम किए हैं तो नाराजगी जताते हुए जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर से कहा कि मोदी जी का चुनाव है, कोई लापरवाही नहीं चलेगी। जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं, उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

भवानी सिंह ने कहा कि संगठन से हमें जो भी जिम्मेदारी मिले उसे निष्ठा से पूरा करना चाहिए। कोई भी काम देश और संगठन का हित देखकर करना चाहिए। कहा, मिशन 2019 में कोई लापरवाही नहीं चलेगी। मोदी जी का चुनाव है, पूरी निष्ठा से काम करें। हम सबने यह लड़ाई बहुत ही मेहनत से जीती है। अब और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। सेक्टर प्रवास कार्यक्रम की समीक्षा कर उसमें तेजी लाने की हिदायत दी। बूथ कमेटी में सर्व समाज की सहभागिता की बात कही। कहा, सेक्टर के हर स्कूल, मंदिर, गुरुद्वारा के प्रधान, पुजारी से बूथ के अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से मिलेें। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने तय कर दिया है कि कार्यकर्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि अगर पद पर रहकर भी हम काम नहीं कर रहे तो यह पद के साथ अन्याय है। इस दौरान सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक केसर सिंह, पप्पू भरतौल, छत्रपाल सिंह, कुंवर सुभाष पटेल आदि मंच पर रहे। संचालन जिला महामंत्री पवन शर्मा ने किया। बैठक के बाद जब उनको बताया गया कि पदाधिकारियों की उपेक्षा के चलते कार्यकर्ता संगठन में रुचि नहीं ले रहे हैं तो उन्होंने नाराजगी जताई। कहा, ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इस दौरान चंचल गंगवार,  आदेश प्रताप सिंह, संजीव सक्सेना, ज्योति मिश्रा, सुधीश पांडेय, रामेश्वर प्रसाद, संतोष शर्मा, मुकेश रस्तोगी, राकेश मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed