मुख्तार अब्बास नकवी बोले: कांग्रेस और मुस्लिम लीग की कम्युनल, क्रिमिनल करतूत का कलंक है विभाजन
बरेली में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सोमवार को मौन जुलूस निकाला गया। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हुए। उन्होंने देश के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम लीग को जिम्मेदार ठहराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विभाजन की विभीषिका कांग्रेस और मुस्लिम लीग की कम्युनल, क्रिमिनल करतूत का कलंक है। कांग्रेस, मुस्लिम लीग की यह कम्युनल जुगलबंदी आज भी जारी है। दायरा घटा है, पर दिमाग वही है। जमीन बंजर है लेकिन हाथ में अभी भी विभाजन का खंजर है।
बरेली में सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित मौन जुलूस और विचार गोष्ठी में पहुंचे नकवी ने कहा कि आजादी का जश्न, विभाजन के जख्म जुर्म के एहसास के बिना अधूरा है। इस जुर्म, जुल्म की जहरीली जुगलबंदी के जाल से आज भी सावधान रहने की जरूरत है।
'विभाजन के जख्म को भूलना नहीं चाहिए'
नकवी ने कहा कि हमें आजादी के उत्सव के जुनून में विभाजन के उत्पीड़न के जख़्म को नहीं भूलना चाहिए, जिसने परिवारों के टुकड़े और मुल्क-मानवता को लहूलुहान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत काल में इतिहास की इस विभीषिका के संदेश-सबक को नई पीढ़ी को याद कराया। विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा के कारण लाखों लोगों का कत्लेआम, मुल्क के टुकड़े हुए।
ये भी पढ़ें- UP: '15 मिनट को पुलिस हटा लो...फिर देखो', कांवड़ गुजरने के बाद डाली भड़काऊ पोस्ट, आठ आरोपियों पर रिपोर्ट
भाजपा नेता ने कहा कि हम विभाजन की विभीषिका को भूल कर आजादी के उत्सव में लगे रहे और विभाजन के खलनायकों को नायक बनाकर लाखों परिवारों की तड़प और करोड़ों लोगों की त्रासदी को नजरअंदाज करते रहे। कहा कि यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य के जहर को खत्म करने के लिए ना केवल प्रेरित करता है, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होती हैं।
नकवी ने कहा कि आजादी के बाद पहला मौका है, जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में कोई गैर-कांग्रेसी सरकार सुशासन, समृद्धि, स्थायित्व के विश्वास और जनप्रिय नेतृत्व व लोकप्रिय नीतियों के सफल सफर के साथ, दुनिया में भारत की धाक-धमक को मजबूत करती अपने दो कार्यकाल पूरे कर तीसरे कार्यकाल की तरफ बढ़ रही है।