{"_id":"65d5aa697edcf5a9910b32ec","slug":"bjp-leader-hot-talk-with-bjp-mp-santosh-gangwar-in-condolence-program-in-bareilly-2024-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: भाजपा सांसद संतोष गंगवार से हुई भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष की बहस, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: भाजपा सांसद संतोष गंगवार से हुई भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष की बहस, वीडियो वायरल
Wed, 21 Feb 2024 01:30 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:30 PM IST
सार
नवाबगंज में सभासद की पिटाई से मौत के बाद शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा सांसद संतोष गंगवार से भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भिड़ गए। वायरल वीडियो में सांसद भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष को चुप रहने की हिदायत देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद संतोष गंगवार व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज में पालिका सभासद की पिटाई से मौत के बाद शोक संवेदना जताने के लिए पहुंचे सांसद संतोष गंगवार से भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भिड़ गए। नोकझोंक के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के चचेरे भाई और नगर पालिका के सभासद भूपेंद्र सिंह राठौर की दुकान के विवाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका ने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई की थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को सांसद संतोष गंगवार शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
यहां भाजपा के कई अन्य नेता भी पहुंच गए। बातचीत के दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सूरी ने सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सांसद से नाराजगी जताई। इसको लेकर सांसद से उनकी बहस भी हुई।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष को दी हिदायत
वायरल वीडियो में सांसद भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष को चुप रहने की हिदायत देते नजर आ रहे हैं। साथ मौजूद लोग सांसद और भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष को शांत कराने की कोशिश करते भी दिख रहे हैं। इस मामले में जब प्रदीप सूरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि संतोष गंगवार हमारे परिवार के वरिष्ठ सदस्य हैं। बातचीत के दौरान अगर उन्होंने कुछ कह भी दिया तो मुझे इसका बुरा नहीं लगा। उनकी कही गई बातों पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है।
सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि करीब एक महीने तक घायल भूपेंद्र सिंह राठौर का उपचार चला लेकिन मुझे सूचना नहीं दी गई। मुझे सूचना तब मिली जब उनका निधन हो गया। मैंने इसी बात को लेकर अपने कार्यकर्ता पर नाराजगी व्यक्त की थी। अब पीड़ित परिवार ने जो जानकारी दी है, उसके आधार पर मैंने कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया है।