फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP is weak in its stronghold

अपने गढ़ में कमजोर रही भाजपा

Mon, 04 Dec 2017 02:14 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 04 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
BJP is weak in its stronghold
मतदान
मेयर की सीट भले ही भाजपा ने जीत ली है, लेकिन दिग्गजों के गढ़ में ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ नेता अपवाद भी रहे। वे अपने बूथों पर भाजपा को सपा से आगे रखने में कामयाब रहे, लेकिन सही मायने में भाजपा की इज्जत मुस्लिम बहुल बूथों पर मिले वोटों ने बचाई। अगर मुस्लिम बहुल बूथों पर भाजपा के वोट न निकलते तो पार्टी को मेयर की सीट हासिल करना मुश्किल होता। 
विज्ञापन

   विपरीत हवा में लड़कर हारे  
बरेली। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश भले ही कितनी हाें लेकिन हमारी गंगा जमुनी तहजीब को कोई नहीं मिटा सकता। नगर निगम चुनाव में भी यह बात सच साबित हुई है। हिंदू बहुल आबादी में मुस्लिम और और मुस्लिम आबादी वाले वार्डों में हिंदू प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर दी। भले ही यह प्रत्याशी कांटे की टक्कर में पराजित हो गए लेकिन उन्होंने दिल जीत लिया। वार्ड 43 आकाशपुरम् पहले बुखारपुरा वार्ड था। यहां छह हजार मुस्लिम और 35 सौ हिंदू वोट हैं। यहां से मोहम्मद यामीन पार्षद बने लेकिन मुस्लिम बहुल इस वार्ड में भाजपा के पूर्व पार्षद रूपेंद्र पटेल ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। वह 109 वोटों के अंतर से हारे। इसी तरह पीरबहोड़ा में 60 फीसदी मुस्लिम वोटरों में पिछली बार भाजपा के अजय सक्सेना जीते थे। इस बार वह नहीं जीत पाए लेकिन वह सबका दिल जीत ले गए।  वार्ड 52 बानखाना में मुस्लिम आबादी ज्यादा है। यहां हर बार भाजपा के प्रत्याशी जीतते रहे। इस बार यहां शमीम अहमद चुने गए। उनको 2091 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के विष्णु प्रसाद को 891 वोट ही मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed