{"_id":"61d5a68909dbea41867dcfdb","slug":"bjp-does-not-have-development-agenda-dr-rajpal-bareilly-news-bly471557974","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं : डॉ. राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं : डॉ. राजपाल
विज्ञापन
शाहजांहपुर में सपा की चौपाल में बोलते एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी का चौपाल कार्यक्रम बुधवार को सुभाषनगर में हुआ। इसके मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप रहे। उन्होंने भाजपा सरकार पर धर्म-जाति और नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया और विकास का कोई एजेंडा न होने का दावा किया।
डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीबों को दो वक्त की रोटी मिलने पर भी अपना एहसान जता रहे हैं। भाजपा सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम करती है। जबकि समाजवादी पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी पिछली सरकार में किसानों, छात्रों, शिक्षकों, नौजवानों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, दलितों और हर समाज हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक काम किए थे।
उन्होंने 2022 में सपा की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट बिजली, राशन और सिंचाई देने का दावा किया। वाराणसी के एमएलसी एवं शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का वाराणसी अपना संसदीय क्षेत्र है, लेकिन वाराणसी की जनता उनके जुमलो और झूठे वादों से परेशान है। भाजपा सरकार में शिक्षकों को सिर्फ धोखा मिला है।
विज्ञापन
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजीब उर रहमान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद राठौर, सुखवीर सिंह, विजय सिंह, सुखबीर सिंह चौहान मनोज कश्यप, बाबू कश्यप, राजेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की अपील
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन में एमएलसी व समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कटरा से सपा के संभावित प्रत्याशी राजेश यादव को विधायक व अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की अपील कश्यप समाज से की है। कहा कि अखिलेश यादव ने अगड़ों और पिछड़ों दोनों का सम्मान किया है और वहीं राजेश यादव ने भी सभी का मान सम्मान रखा है। लखीमपुर खीरी के एमएलसी डॉ. शशांक यादव, सैयद रिजवान, एमएलसी अमित यादव रिंकू, प्रदीप भोजवाल, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर, प्रदीप कुमार भुर्जी, राजेश बाथम, सद्गुण द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद