फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP defeated even before the motion of no confidence

अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही हार मानी भाजपा ने

Sun, 29 Oct 2017 01:44 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 29 Oct 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने से पहले ही भाजपा ने हार मान ली। भाजपा समर्थित जिपं सदस्य मंजू देवी के पति मोहन सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही हार का ठीकरा केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के सिर फोड़ दिया। मोहन सिंह ने कहा कि वह संतोष गंगवार के कहने पर ही संजय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे, लेकिन उन्होंने ही साथ नहीं दिया। हार की जिम्मेदारी संतोष गंगवार की ही है क्योंकि भाजपा के जो सात जिला पंचायत सदस्य उनके नियंत्रण में थे, वे सब उन्होंने सपा को दे दिए। इसी वजह से कोरम पूरा नहीं हो पाया और उनकी हार हुई। 
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले दिल्ली हाईवे स्थित एक होटल में पूर्वाह्न 10.30 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार की मौजूदगी में मोहन सिंह ने मतदान से पहले 27 सदस्यों के समर्थन का दावा किया और कहा कि उनके समर्थक दो सदस्य बाहर हैं। संतोष गंगवार समर्थक सात सदस्यों के आने का इंतजार कर रहे हैं। कोरम पूरा होते ही वह सीधे मतदान करने पहुंचेंगे। 
विज्ञापन

मोहन सिंह ने खुलासा किया कि तीन दिन पहले केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने होटल में आकर जिला पंचायत सदस्यों की हाजिरी लेकर गिनती की थी और अविश्वास प्रस्ताव पर समर्थन का पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा था कि मतदान से 24 घंटे पहले कोरम पूरा होते ही रात आठ बजे सातों सदस्यों को होटल में भेज देेंगे। मोहन  सिंह के अनुसार देर रात तक जब सदस्य नहीं आए तो मोबाइल पर उनसे संपर्क साधा गया। इस पर मंत्री की ओर से कहा गया कि सदस्य सुबह 10.30 बजे पहुंचेंगे। सीधे गाड़ी में ले जाकर वोट डलवाने ले जाना। मोहन सिंह ने कहा कि मंत्री जी ने सपा समर्थित नरेंद्र प्रताप मुखर्जी और रमाकांत के वोट भी भाजपा को दिलाने की जिम्मेदारी ली थी लेकिन सातों सदस्य भारत सेवा ट्रस्ट पर बैठे रहे। 11.30 बजे तक नहीं आए। वह बाकी बचे सदस्यों को लेकर जा रहे हैं। मोहन सिंह ने अपने समर्थक सदस्यों के नाम भी बताए। हालांकि उनमें बहुत से सपा समर्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जिपं सदस्य समर्थन में बताए
1- रिंकी देवी 2- ऊषा देवी 3- मंजू देवी 4-सूर्य प्रकाश 5- गजेंद्र सिंह 6- लालदेई 7- दीनदयाल 8- आसेराम 9- सावित्री देवी 10- जेवा खान 11- अली मोहम्मद 12- निरंजन 13- राजवीर 14- मधुसूदन 15- मित्रपाल 16- बेला देवी 17- ऊषा देवी 18- जगपाल सिंह 19- जीराज सिंह 20- माया देवी 21- विनोद यादव 22- संजीव कुमार 23- कंचन यादव 24- राजकुमार 25- उर्मिला देवी 26- गीता देवी 27- पूनम 28- अर्जुन सिंह 29- शराफत खां ।

यह सात सदस्य नहीं आए 
भद्रसेन गंगवार, देवेंद्र प्रताप गंगवार, ममता गंगवार, वीरेंद्र गंगवार, राजेश्वरी देवी गंगवार, नीलम गंगवार, मंजू कोरी।   

कोट--
मुझे पार्टी की ओर से इस तरह के कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले थे। जो लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, यह तो वही जानें कि वह ऐसा क्यों कह रहे हैं। जिला पंचायत के राजनीतिक घटनाक्रम पर मैं अपनी ओर से कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। -  संतोष गंगवार, केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री 


  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed