फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP completes marathon race

यूं पूरी हुई भाजपा की मैराथन दौड़..

Tue, 03 Oct 2017 01:30 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 03 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
BJP completes marathon race
मैराथ्‍ान दाौड़

विज्ञापन
गांधी जी कांग्रेस के थे, अब भाजपा के हो गए हैं। गांधी जी से अपना जुड़ाव और पक्का करने के लिए सोमवार को गांधी जयंती पर भाजपा की महानगर इकाई की ओर से दो किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत में ही भाजपाई हांफते नजर आए। कई पदाधिकारी गांधी उद्यान गेट से थोड़ी देर तक दौड़े फिर थम गए। हांफने लगे तो पीछे से गाड़ी बुला ली और फिर गाड़ी में बैठकर ही पुलिस लाइन तक पहुंचे। हालांकि तीनों मंत्री पैदल ही पुलिस लाइन पहुंचे। 
गांधी उद्यान में भाजपा की महानगर इकाई के आठ मंडलों के पदाधिकारी सोमवार सुबह आठ बजे मैराथन दौड़ के लिए इकट्ठा हुए। कुछ ही देर बाद प्रदेश सरकार के तीनों मंत्री भी पहुंच गए। प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। भीड़ गांधी उद्यान गेट के बाहर बढ़ी तो बृजेश पाठक सबसे तेज दौड़ते दिखे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल भी पुलिस लाइन तक गए। 
विज्ञापन

दो किलोमीटर लंबे रास्ते पर थके तो तीनों मंत्री भी लेकिन फिर भी उन्होंने कभी तेज तो कभी तेज पैदल ही चलकर मैराथन पूरी की। लेकिन भाजपा के ज्यादातर पदाधिकारियों थोड़ी दूर भीड़ के साथ दौड़ने के बाद अपनी कारें पकड़ लीं। फिर कारों में बैठकर ही पुलिस लाइन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि समाज के हर वर्ग को स्वच्छता अभियान से जोड़कर इसे जन आंदोलन बनाया जा रहा है। बृजेश पाठक ने कहा कि अभियान से गांव और शहर के अलावा घरेलू तथा व्यक्तिगत स्वच्छता व्यवहार में आएगी। कार्यक्रम में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक डॉ. अरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह, सीडीओ सत्येंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।  

 दौड़ में ये भी रहे शामिल
भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, मोहित कपूर, गुलशन आनंद, मोहित कपूर, देवेंद्र जोशी, निवर्तमान पार्षद विकास शर्मा, छंगामल मौर्य, अजय सक्सेना, विक्रम सिंह, दीपक सक्सेना, रीता डुसेजा, विनोद सैनी, रूप किशोर, रंजीत रस्तोगी समेत भाजयुमो से सुधीश पांडेय, मोहित उपाध्याय आदि।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed