{"_id":"622a5538b96e591d9937b21d","slug":"bjp-captured-all-seats-sanjay-gangwar-lecturer-nand-vivek-and-baburam-won-bareilly-news-bly477921563","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का सभी सीटों पर कब्जा, संजय गंगवार, प्रवक्तानंद, विवेक और बाबूराम जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का सभी सीटों पर कब्जा, संजय गंगवार, प्रवक्तानंद, विवेक और बाबूराम जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले की चारों सीटों पर एक बार फिर भाजपा ने कब्जा कर लिया। बरखेड़ा में भाजपा प्रत्याशी ने बड़ी जीत हासिल की। जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्तानंद ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के हेमराज वर्मा को 81472 मतों के अंतर से हराया। बीसलपुर और पूरनपुर सीट भी भाजपा ने आसानी से जीत ली। सिर्फ पीलीभीत में मुकाबला कांटे का रहा।
विधानसभा चुनाव में ऐसा तीसरी बार हुआ, जब भाजपा ने जिले की चारों सीटों पर कब्जा किया। इससे पहले 1991 में जब रामलहर चली तब भाजपा के पास चारों सीटें थीं। 2017 में मोदी लहर चली तो भी चारों सीटें भाजपा ने जीतीं। भाजपा ने अबकी बार दो उम्मीदवार बदले थे लेकिन पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ। बीसलपुर में मौजूदा भाजपा विधायक रामसरन वर्मा के बेटे विवेक वर्मा को उम्मीदवार बनाया, जो विरासत बचाने में कामयाब रहे। वहीं बरखेड़ा में मौजूदा विधायक किशन लाल राजपूत का टिकट काटकर स्वामी प्रवक्तानंद को मैदान में उतारा, जो बड़े अंतर से जीते।
पीलीभीत सदर विधानसभा सीट पर मुकाबला कड़ा रहा। सपा प्रत्याशी डा. शैलेंद्र सिंह गंगवार ने 17 वें चक्र तक बढ़त बनाए रखी। 520 मतों से भाजपा के मुकाबले आगे रहे। लेकिन शहर की मतगणना शुरू हुई तो भाजपा ने सपा को पीछे कर दिया। भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक संजय सिंह गंगवार को 125506 मत और शैलेंद्र को 118536 मत मिले। बसपा प्रत्याशी शाने अली 12099 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के शकील नूरी ने 1042 मत प्राप्त किए। इससे अधिक मत तो नोटा के रहे। सदर क्षेत्र में 1181 लोगों ने नोटा दबाया।
विज्ञापन
बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा के पक्ष में मतों की बारिश हुई। भाजपा के स्वामी प्रवक्तानंद को 151771 मत मिले और सपा के हेमराज वर्मा 70299 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। बरखेड़ा सीट से किशनलाल राजपूत वर्ष 2017 में विधायक बने थे। उन्होंने 104595 मत प्राप्त कर हेमराज को 57,930 मतों के अंतर से हराया था। जिले की चार सीटों में यह सबसे बड़ी जीत थी। इस बार पार्टी ने किशनलाल राजपूत का टिकट काट दिया था।
पूरनपुर विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशी चुनाव लड़े। भाजपा के बाबूराम पासवान को 134404 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की आरती महेंद्र को 107828 मत मिले। इस बार वह 26576 मतों के अंतर से जीते, जबकि 2017 में 39242 मतों के अंतर से जीते थे। भाजपा से बगावत कर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े अशोक राजा 16060 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के ईश्वर दयाल पासवान 2054 मतों पर सीमित हो गए। बीसलपुर में भाजपा के विवेक वर्मा ने 121142 मत प्राप्त कर सपा की दिव्यागंगवार को 50409 मतों से हराया। दिव्या को 70733 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा के फूलबाबू ने 35983 मत हासिल किए।