फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bithri police station head constable suspended in Bareilly

Bareilly News: खनन के खेल में हेड कांस्टेबल निलंबित, एसएसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश

Wed, 04 Sep 2024 08:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 08:42 AM IST
सार

बिथरी चैनपुर थाने की जेल चौकी पर तैनात सिपाही मनमानी से खनन में प्रयुक्त वाहनों की धरपकड़ करके छोड़ रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी ने जांच कराई। आरोप सही पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Bithri police station head constable suspended in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाने के सिपाही ने जीडी में दाखिल किए बिना रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लाकर थाना गेट के बाहर खड़ी कर दी। यह मामला सामने के बाद एसएसपी ने हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य को पता लगा कि बिथरी थाने की जेल चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी संजीव कुमार मनमानी से खनन में प्रयुक्त वाहनों की धरपकड़ करके छोड़ रहा है। इस पर उन्होंने सीओ हाईवे नितिन कुमार से जांच कराई। पता लगा कि संजीव कभी-कभार थाने की गाड़ी भी चलाता है। 
विज्ञापन


उसने थाना प्रभारी को बिना सूचना दिए रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लाकर थाना गेट के बाहर खड़ी कर ली। इसे जीडी में दाखिल भी नहीं किया बल्कि अनधिकृत चीजों में जुट गया। पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के मामले में एसएसपी ने मुख्य आरक्षी संजीव कुमार को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed