फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bird flu in UP 605 birds killed in Puranpur after first case reported in Pilibhit

यूपी में बर्ड फ्लू की दहशत, पूरनपुर में 557 मुर्गे-मुर्गी और 48 बतखों को मारकर दफनाया

Mon, 18 Jan 2021 01:41 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत) Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 18 Jan 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Bird flu in UP 605 birds killed in Puranpur after first case reported in Pilibhit
पक्षियों को मारकर दफनाया गया - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बर्ड फ्लू का पहला केस मिलने के बाद एक किलोमीटर के दायरे में पक्षियों को मारने के निर्देश पर चौथे दिन रविवार को पशुपालन विभाग की टीम ने 557 मुर्गा- मुर्गी और 48 बतखों को मारने का दावा किया। बेहोश करने के बाद पक्षियों को मारा गया और फिर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया। 
विज्ञापन


बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बुधवार शाम को पशुपालन विभाग के अफसरों ने एक किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ इलाके के पक्षियों को मारने की जानकारी दी थी। गुरुवार से पालतू पक्षियों की गणना शुरू की गई। 
विज्ञापन


तीन दिन में गणना पूरी न होने पर कार्रवाई टलती जा रही थी। ऐसे में कई पोल्ट्री फार्म से पक्षी गायब करके दूसरे स्थान पर रखवाने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसे देखते हुए रविवार को गणना पूरी होने के बाद पक्षियों को मारने की कार्रवाई शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार गर्ग और डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्र ने दोपहर को एसडीएम से मिलकर पुलिस फोर्स की मांग की। शाम को शेरपुरकलां में आबादी के पास नवनिर्मित राजकीय मॉडल इंटर कालेज परिसर में जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया। गड्ढे को चारों ओर शामियाना लगाकर बंद कर दिया। 

इसके बाद चिह्नित मुर्गा, मुर्गियों और बतखों को कट्टों में भरकर लाना शुरू किया गया। फिर नशा युक्त पानी के घोल में डूबाकर बेहोश कर मारा गया और गड्ढे में दफन कर दिया। आखिर में गड्ढे में चूना डाला गया। 


एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सौरभ सिंघई, डॉ. सुनील कुमार राठौर, पशुधन प्रसाद अधिकारी अनिल बाजपेई, शुभेंद्र प्रियदर्शी, बंगाली बाबू, रोहित गुप्ता, वैक्सीनेटर स्वदेश सिंह, नासिम, रवि कुमार, वरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed