फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bilji department LED scam

बिलजी विभाग का एलईडी घोटाला

Wed, 24 Feb 2016 01:45 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा बचत करने को सस्ते दामों पर एलईडी वितरण योजना में लगे ठेकेदारों ने पुरानी योजना में रिजेक्ट किए गए बल्ब  शामिल कर लिए। जानकारी मिलने पर चीफ इंजीनियर बीके शर्मा ने कंपनी ठेकेदारों की फटकार लगायी और पूरा स्टाक चेक कर नयी सप्लाई लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बरेली मंडल में बीते वर्ष सात वाट के एलईडी बल्ब सौ रुपये में बेचने की योजना चार अक्टूबर से शुरू हुई। बल्ब लोगों तक पहुंचाने के लिए एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज कंपनी ने जगह जगह काउंटर लगाए और मोबाइल वैन दौड़ायी। इससे करीब सवा आठ लाख बल्ब लोगों तक पहुंच गए। स्थानीय स्तर पर कंपनी ने वितरण कार्य ठेकेदारों को सौंप रखा है। योजना लोकप्रिय होेते ही मनमानी होने लगी।
विज्ञापन


ये तो रिजेक्ट हो गए थे
बीते वर्ष राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में े सामान्य होल्डर वाले बल्ब भारी तादाद में रिजेक्ट किए गए थे।  गांव में बीपीएल कनेक्शन पर यह एलईडी बल्ब फ्री दिया जाता है। इस बीच शहरों में योजना आ गयी। गांव में फ्री दिया जा रहा बल्ब कहीं अवैध रुप से शहरी योजना में घुसपैठ न कर ले इसलिए इसे रोकने को चूड़ीनुमा होल्डर पर बने एलईडी बल्ब ग्रामीण योजना में शामिल किए गए।  ग्रामीण योजना में काम करा रही कंपनियों के पास भारी तादाद में बल्ब डंप थे। इसे खपाने के लिए शहर में लगे काउंटर संचालकों से साठगांठ हो गयी और आरजीवाई योजना के बल्ब बिकने लगे। जब काउंटरों पर खराब बल्ब बदला नहीं गया तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed