फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike riders looted purse from girl in front of police station in Bareilly

Bareilly: बाइक सवारों ने थाने के सामने युवती से पर्स लूटा, दरोगा ने कहा- लूट की रिपोर्ट नहीं लिख सकते

Tue, 05 Dec 2023 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 10:37 AM IST
सार

सीबीगंज थाने के सामने बाइक सवार लुटेरों ने युवती से पर्स लूट लिया। पीड़ित ने जब थाने में शिकायत की तो दरोगा ने कहा कि यह रिपोर्ट नहीं लिख सकते। पर्स गुम होने की तहरीर दे दो। अफसरों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने थाना पुलिस को फटकार लगाई। तब रिपोर्ट लिखी गई।  

विज्ञापन
Bike riders looted purse from girl in front of police station in Bareilly
सीबीगंज थाने के सामने हुई थी लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने आई लखनऊ की युवती से लुटेरों ने दिनदहाड़े थाने के सामने पर्स लूट लिया। पुलिस ने तलाश के नाम पर खानापूरी की। तहरीर दी तो दरोगा ने कहा कि पर्स गुम होने की रिपोर्ट लिख सकते हैं। हालांकि अफसरों की फटकार के बाद रिपोर्ट लिख ली गई। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

विज्ञापन


लखनऊ के खुर्रम नगर निवासी हर्षा जोशी लखनऊ की एक कंपनी में नौकरी करती हैं। सोमवार को वह सीबीगंज के खलीलपुर रोड निवासी गजेंद्र त्रिपाठी की बेटी दीपिका की शादी में आई थीं। दोपहर दो बजे ऑटो से सीबीगंज थाने के पास उतरकर खलीलपुर रोड की तरफ बढ़ीं। उनका पर्स कंधे पर टंगा था। इसी दौरान बरेली की तरफ से आई बाइक पर सवार तीन लुटेरे उनका बैग छीनकर परसाखेड़ा की तरफ फरार हो गए। हर्षा के शोर मचाने पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की पर वह फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: संबंध बनाने के लिए प्रेमी करता था ये वादा, एक दिन अचानक हुआ गायब; फिर उसके भाई और जीजा ने की शर्मनाक करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने कहा- पर्स गिरने की तहरीर दो...
इस बीच हर्षा के परिवार के और लोग भी आ गए। इन लोगों ने थाने में घटना की तहरीर दी तो दरोगा प्रमोद कुमार ने कहा कि यह रिपोर्ट नहीं लिख पाएगी। अगर वह पर्स गिरने की तहरीर देंगे तभी रिपोर्ट लिखी जाएगी। पीड़ित थाने से चले आए। पर्स में 2500 रुपये, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड आदि सामान था। बाद में किसी तरह घटना की जानकारी एसपी सिटी राहुल भाटी व सीओ टू हर्ष मोदी को मिली। 

उन्होंने इंस्पेक्टर राधेश्याम को फोन करके नाराजगी जताई तो शाम के वक्त रिपोर्ट करा दी गई। पुलिस ने शादी वाले घर जाकर पीड़ित से घटना के बारे में पूछताछ की और मंगलवार सुबह बयान दर्ज करने को बुलाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दरोगा की फटकार लगाई गई है। विवेचना भी उन्हीं को देकर जल्द खुलासा करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed