{"_id":"692cb01a7baf1952fd040bd7","slug":"bike-riders-fall-from-apsara-river-bridge-one-dead-another-injured-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105876-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अप्सरा नदी के पुल से गिरे बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अप्सरा नदी के पुल से गिरे बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
नवाबगंज। बाइक से नवाबगंज की ओर आ रहे बाइक सवार वाहन को बचाने के चक्कर में अप्सरा नदी के संकरा पुल से बाइक समेत गिर पड़े। इसमें एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने आनन-फानन में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी 38 वर्षीय राजू के भतीजे आकाश कुमार ने बताया कि वह गांव के विवेक कुमार के साथ बाइक से बिना हेलमेट लगाए ही नवाबगंज में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। वह जैसे ही नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर अधकटा रब्बानी बेगम गांव के पास बह रही अप्सरा नदी के पुल पर पहुंचे। इसी बीच सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पत्थरों में गिर पडे। इससे राजू की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी विवेक गंभीर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी रेखा देवी, भाई नरेश चंद्र, रामधुन का रो-रोकर हाल बेहाल है। वह किसान थे।
-- -- -- --
संकरा पुल होने से पहले भी हो चुके हादसे
ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले जिगनिया गांव के किसान ओमेंद्र अपने ट्रैक्टर समेत पुल के नीचे गिर पड़े थे, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही, रविवार की रात आठ बजे घटना होने से एक युवक की जान चली गई। पुल संकरा होने के चलते आए दिन घटनाएं हो रही हैं। लेकिन प्रशासन इन घटनाओं से सबक नही ले रहा है। संवाद