फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bike rider father and son died in accident

Bareilly News: बाइक सवार पिता-पुत्र की हादसे में मौत

Sun, 26 Mar 2023 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
bike rider father and son died in accident
फरीदपुर। भट्टे पर ईंट निकासी करने जा रहे पिता-पुत्र को बाइक फिसलने के बाद पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला फर्रखपुर तकिया निवासी रहमत (55) अपने बेटे नाजिर (22) के साथ फतेहगंज पूर्वी के गांव टिसुआ में ईंट भट्टे पर ईंट निकासी का काम करते थे। शनिवार सुबह चार बजे वह बेटे के साथ बाइक पर बैठ काम पर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचौमी के पास बारिश के बाद हुई फिसलन की वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। रहमत के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां थी। बेटियों की अभी तक शादी नहीं हुई है। तीन साल पहले एक बेटे की करंट लगने से मौत हो गई थी। दूसरे बेटे नाजिर की भी हादसे में मौत के बाद अब 15 वर्षीय नासिर के ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed