{"_id":"646b2122d901047d4608c768","slug":"bike-rider-dies-due-to-truck-collision-at-railway-crossing-in-bareilly-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसा देख सहम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसा देख सहम गए लोग
Mon, 22 May 2023 01:31 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 May 2023 01:31 PM IST
सार
मकरंदपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी ससुराल जा रहा था। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे फंसी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भमोरा क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मकरंदपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आंवला बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी युवक रामरहीस सोमवार सुबह दस बजे घर से बदायूं के दातागंज अपनी ससुराल जाने को निकला था। वहां उसे दसवां संस्कार में शामिल होना था। बरेली आंवला रोड पर मकरंदपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी बाइक ट्रक की टक्कर लगने से उसके नीचे फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोती-बिलखती महिलाएं
रामरहीस की मौके पर ही ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण आ गए और आंवला बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची भमोरा थाना पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवा दिया। बताया गया कि ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा हुआ है।