फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike on rail track

मालगाड़ी के इंजन में फंसी बाइक, पलटने से बची

Tue, 20 Apr 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bike on rail track
बंद रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल छोड़ हुआ फरार - फोटो : BAREILLY
फरीदपुर। बाइक सवार की लापरवाही से सोमवार को बड़ा हादसा होने से बच गई। रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद उसके नीचे से बाइक निकालते समय अचानक मालगाड़ी आ गई। यह देख घबराया युवक ट्रैक पर ही बाइक छोड़कर भाग गया, जिससे इंजन में फंसकर बाइक सौ मीटर तक घिसटती चली गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोका। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बाइक को इंजन से निकाला और मालगाड़ी को रवाना किया।
विज्ञापन

पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित फरीदपुर क्रॉसिंग को सोमवार सुबह मालगाड़ी गुजारने के लिए बंद किया गया था। करीब आठ बजे एक युवक बंद फाटक के नीचे से अपनी बाइक निकालने लगा। इसी बीच शाहजहांपुर की ओर से तेज रफ्तार में मालगाड़ी आ गई, जिसे अपनी तरफ तेजी से बढ़ते देख युवक के हाथ पांव फूल गए और घबराकर युवक ट्रैक के बीच बाइक छोड़कर भाग गया। मालगाड़ी के इंजन में फंसकर बाइक करीब सौ मीटर तक मठिया मंदिर तक घिसटती चली गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकी, जिससे मालगाड़ी पलटने से बाल-बाल बची। लोको पायलट ने सूचना कंट्रोल रूम को दी, जिस पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद इंजन में फंसी क्षतिग्रस्त बाइक को निकाला। आरपीएफ बाइक सवार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed