फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bihar student committed suicide by hanging himself in jamiatur raza madrasa Bareilly

UP News: बरेली के मदरसा जमीयतुर्रजा में बिहार के छात्र ने की आत्महत्या, युवती से रिश्ता टूटने से था आहत

Tue, 15 Jul 2025 02:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 02:10 PM IST
सार

Bareilly News: बिहार के कटिहार का रहने वाला 22  वर्षीय मोहम्मद उवैस मदरसा जमीयतुर्रजा में पढ़ाई करता था। मंगलवार को उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि उसने अवसाद में आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
Bihar student committed suicide by hanging himself in jamiatur raza madrasa Bareilly
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में मथुरापुर स्थित मदरसा जमीयतुर्रजा इस्लामिक स्टडीज सेंटर में बिहार के एक छात्र ने गमछे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मामला रिश्तेदार युवती से शादी टूटने से अवसाद में आत्महत्या का बताया जा रहा है। सूचना पर सीबीगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन

गमछे से लटका मिला शव 
मंगलवार सुबह मदरसे के सभी छात्र हॉस्टल से तैयार होकर पढ़ाई करने गए थे। कमरा संख्या 87 में रहने वाला बिहार के जिला कटिहार निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद उवैस कक्षा में नहीं पहुंचा। करीब 11 बजे जब साथी छात्र इंटरवेल में लौटे तो देखा कि उवैस का शव कमरे में उसके गमछे के सहारे लटका है। मदरसा प्रबंधन ने सूचना दी तो सीबीगंज थाना प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंच गए। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

यह भी पढ़ें- UP: 'मेरे पैसों से मेरे लिए कफन लाना...सिंदूर अपने पैसों से', अंजली ने नोट में लिखा आपकी खुशी में ही मेरी खुशी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने कर दिया था शादी से इनकार 
पुलिस ने पूछताछ की तो साथी छात्रों ने बताया कि उवैस मदरसे में आलिम का कोर्स कर रहा था और हदीस पढ़ना सीख रहा था। दो साल का कोर्स बाकी था। उसका कटिहार में ही अपनी रिश्तेदार युवती से प्रेम-प्रसंग था। उवैस के कहने पर उसके परिजनों ने लड़की के परिवार से निकाह के बारे में बात की थी। बताते हैं कि रिश्ते की बात लगभग तय हो गई थी। इससे उवैस काफी खुश था।

विज्ञापन

निकाह की तैयारियों के बीच लड़की ने अचानक निकाह से इनकार कर दिया। इससे उवैस काफी परेशान हो गया। उसने साथियों से भी अपना दर्द साझा किया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उपजे अवसाद में उवैस ने जान दे दी। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि उवैस के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed