फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bihar girl converted to other religion in Bareilly and brother in law misdeed her

दोस्ती, धर्म परिवर्तन और दरिंदगी: 'बिहार की है, तेरी लाश भी नहीं पहचानेगा कोई', विरोध पर युवती को मिली ये धमकी

Fri, 07 Jun 2024 08:53 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Jun 2024 08:53 AM IST
सार

आरोप है कि मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसे अपना नाम राना बताया। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई तो आरोपी उसे अपने साथ बहेड़ी अपने घर ले आया।

विज्ञापन
Bihar girl converted to other religion in Bareilly and brother in law misdeed her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां बहेड़ी निवासी आरिफ ने दिल्ली में बिहार की युवती से राना नाम बताकर दोस्ती की और फिर बहेड़ी ले आया। बरेली की एक दरगाह में उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद संरक्षित पशु का मांस खिलाया। इसके बाद उससे जबरन निकाह किया। वह गर्भवती हो गई तो ससुरालवालों ने गर्भपात करा दिया। आरोप है कि देवर ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर देवर ने धमकाया, कहा कि वह बिहार की है तो हत्या करके लाश फेंक देगा और पहचान भी नहीं होगी। युवती ने एसएसपी से शिकायत की है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

बिहार निवासी युवती ने गुरुवार दोपहर एसएसपी कार्यालय में अपनी आपबीती सुनाई। बताया कि वह दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करती थी। वहीं बहेड़ी निवासी आरिफ भी काम करता था। आरिफ ने उसे अपना नाम राना बताया। दोस्ती प्यार में बदल गई तो आरिफ उसे अपने साथ बहेड़ी अपने घर ले आया। यहां उसे आरिफ की हकीकत पता लगी। आरिफ उसे जबरन बरेली लाया और यहां एक दरगाह में धर्म परिवर्तन कराया गया। उसे संरक्षित पशु का मांस खिलाया गया। फिर आरिफ ने उससे निकाह कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देवर बोला- बिहार की है, तेरी लाश भी नहीं पहचानेगा कोई
युवती ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। आरोप लगाया कि चार जून को उसका पति घर पर नहीं था। तब देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो देवर ने कहा कि बहेड़ी थाना क्षेत्र में अज्ञात लड़कियों की लाशें बहुत मिलती हैं। यहीं हत्या करके तेरी लाश फेंक देंगे, पहचान भी नहीं होगी। पीड़िता के मुताबिक वह बहेड़ी थाने गई तो वहां उसे भगा दिया गया। पीड़िता ने आरिफ के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि आरोप सही हैं तो आरिफ और उसके देवर के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed