{"_id":"6adaabdc8720d0b1d70c063e","slug":"bias-in-removing-encroachments-from-main-thoroughfares-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103624-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने में भेदभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने में भेदभाव
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे में मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण और आए दिन लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लोगों ने कार्रवाई के दौरान सिर्फ छोटे दुकानदारों को निशाना बनाने और रसूखदारों को छोड़ दिए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी। अतिक्रमण की स्थिति को देखकर डीएम ने एसडीएम और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार और खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ रामलीला मैदान के सामने मुख्य बाजार में अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान सड़क किनारे फैला अतिक्रमण बलपूर्वक हटाया गया।
इन स्थानों पर स्थिति जस की तस
विक्की गुप्ता, इमरान समेत स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका का यह अभियान महज एक खानापूरी बनकर रह गया है। नियमानुसार कार्रवाई न करते हुए केवल गरीब और छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया गया, जबकि बड़े और रसूखदार लोगों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पूर्व विधायक की कोठी से लेकर बीसलपुर मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ बड़े दुकानदारों, आरा मशीन संचालकों और बजरी-रेता कारोबारियों ने सामान फैलाकर कब्जा कर रखा है, जिन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा, मेन रोड, स्टेशन रोड, बीसलपुर रोड, लाइन पार मठिया, बुखारा रोड और पढ़ेरा रोड पर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
--
स्कूलों के पास अवैध स्टैंड से बढ़ी मुसीबत
मुख्य बाजार स्थित श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज और किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज के पास ई-रिक्शा और टेंपो चालकों ने अवैध स्टैंड बना रखे हैं। स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों को इस वजह से रोजाना भीषण जाम का सामना करना पड़ता है।
-- -- --
रामलीला ग्राउंड के सामने हटाया गया अतिक्रमण
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को रामलीला ग्राउंड के सामने 100 मीटर दायरे में अतिक्रमण हटाया गया है। लोगों के आरोपों के जवाब में बताया कि समय कम था। इसलिए कई जगहों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। बाकी पूरे कस्बे में शुक्रवार से प्रभावी रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। टेंपो स्टैंड के लिए जगह चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। उसके लिए अलग जगह दी जाएगी।