फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhim Army flag was put up on the village secretariat police took it down and got the tricolor in Bareilly

Bareilly News: ग्राम सचिवालय पर लगा दिया जय भीम लिखा नीला झंडा, पुलिस ने उतरवाकर तिरंगा लगवाया

Tue, 13 Aug 2024 08:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Aug 2024 08:07 PM IST
सार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम सचिवालय पर तिरंगा लगाया जाना है, लेकिन अनुसूचित समाज के लोगों ने गेट पर जय भीम लिखा नीला झंडा लगा दिया। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीला झंडा उतरवाकर तिरंगा लगवा दिया। 

विज्ञापन
Bhim Army flag was put up on the village secretariat police took it down and got the tricolor in Bareilly
पुलिस ने लगवाया तिरंगा झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ग्रामीण सचिवालय पर अनुसूचित समाज के लोगों ने जय भीम लिखा नीला झंडा लगा दिया तो उसी समुदाय के दूसरे पक्ष के लोगों ने ऐतराज जताया। नोकझोंक बढ़ने के बाद मामला थाने तक पहुंचा। इसमें एक पक्ष ने झंडा हटाने पर गांव से पलायन तक की चेतावनी दे डाली। बाद में पुलिस ने नीला झंडा उतरवाकर तिरंगा झंडा लगवा दिया। 

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज के गांव बकैनिया में बने ग्राम सचिवालय पर दलित समाज के लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का फोटो लगा नीला झंडा मुख्य द्वार पर लगा दिया, जिस पर जय भीम भी लिखा हुआ था। उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भीम आर्मी का झंडा बताकर विरोध करना शुरू कर दिया। मामला इतना तूल पकड़ा की दोनों पक्ष के लोग तहरीर लेकर थाने पहुंच गए। 
विज्ञापन


Rajpal Yadav: फिल्म बनाने में कर्ज में डूबते चले गए राजपाल यादव, जेल भी जाना पड़ा... अब सील हुई संपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पक्ष ने नीले झंडे के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज को भी लगा दिया। एक पक्ष ने तहरीर देकर कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज ही लगना चाहिए। इसके अलावा और कोई भी झंडा नहीं लगना चाहिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की। बाद में पुलिस ने नीला झंडा उतरवा दिया। सूचना पर हल्का लेखपाल जगदीश कुमार पहुंचे, जिन्होंने भी आला अधिकारियों को अवगत कराया।

उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने पर होगी कार्रवाई
हल्का इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की। दोनों पक्षों से बात कर आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है। जैसे ही कोई निर्देश मिलता है तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed